फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abu Dhabi Crown prince Sheikh Khaled bin Mohamed bin Zayed Al Nahyan india visit meet PM Modi news in hindi

India-UAE Ties: PM मोदी ने गले गलाकर किया अबू धाबी के क्राउन प्रिंस का स्वागत, कई अहम मुद्दों पर की चर्चा

Mon, 09 Sep 2024 01:09 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 09 Sep 2024 01:09 PM IST
सार

क्राउन प्रिंस के रूप में अल नाहयान का यह पहला आधिकारिक भारत दौरा है। सोमवार को वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह राजघाट में महात्मा गांधी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दिल्ली में अपने कार्यक्रम का समापन के बाद 10 सितंबर को अल नाहयान मुंबई के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
Abu Dhabi Crown prince Sheikh Khaled bin Mohamed bin Zayed Al Nahyan india visit meet PM Modi news in hindi
शेख खालिद बिन जायद अल नाहयान, पीएम मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन जायद अल नाहयान दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। उन्होंने आज नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने गले लगाकर उनका स्वागत किया। रविवार को अल नाहयान दिल्ली पहुंचे, जहां केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने उनका स्वागत किया। अपने दौरे के पहले दिन अल नाहयान और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय सहयोग के व्यापक क्षेत्रों में बातचीत हुई। 
विज्ञापन

विदश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, एक करीबी दोस्त का गर्मजोशी से स्वागत। पीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल नाहयान का पहला आधिकारिक भारत दौरा
क्राउन प्रिंस के रूप में अल नाहयान का यह पहला आधिकारिक भारत दौरा है। सोमवार को वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह राजघाट में महात्मा गांधी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दिल्ली में अपने कार्यक्रम का समापन के बाद 10 सितंबर को अल नाहयान मुंबई के लिए रवाना होंगे। मुंबई में वह एक बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के कई बिजनेस लीडर भी शामिल होंगे। 

मंत्रालय ने बताया कि भारत और अबू धाबी के बीच ऐतिहासिक रूप से करीब और मित्रवत संबंध रहे हैं। हाल के वर्षों में कई क्षेत्रों में भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी गहरी हुई है। जिनमें व्यापार, निवेश, राजनीतिक, संपर्क, उर्जा, तकनीक, शिक्षा और संस्कृति शामिल हैं। 


पीएम मोदी ने भी किया था अबू धाबी का दौरा 
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल फरवरी में अबू धाबी का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने अबू धाबी के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की थी। उन्होंने आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। इस दौरान भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) के लिए एक अंतर-सरकारी ढांचा बनाने पर सहमति जताई थी। उन्होंने अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का भी उद्घाटन किया था और अहलान मोदी कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया था। तभी उन्होंने क्राउन प्रिंस को भारत का दौरा करने का निमंत्रण भी दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed