फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abu Dhabi-bound IndiGo flight suffers tech snag; returns to Kochi Know all about it

IndiGo: अबू धाबी जा रही इंडिगो की उड़ान में तकनीकी खराबी, दो घंटे हवा में रहने के बाद कोच्चि वापस लौटा विमान

Sat, 06 Sep 2025 09:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 06 Sep 2025 09:47 AM IST
सार

उड़ान 6E-1403 (COK-AUH) शुक्रवार रात 11.10 बजे कोच्चि से रवाना हुई और तकनीकी खराबी के कारण शनिवार सुबह लगभग 1.44 बजे शहर लौटी। विमान में 180 से ज्यादा यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

विज्ञापन
Abu Dhabi-bound IndiGo flight suffers tech snag; returns to Kochi Know all about it
इंडिगो - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अबू धाबी जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान दो घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रहने के बाद तकनीकी खराबी के कारण शनिवार तड़के कोच्चि लौट आई। विमान में 180 से ज्यादा यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। इंडिगो की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

विज्ञापन


सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि उड़ान 6E-1403 (COK-AUH) शुक्रवार रात 11.10 बजे कोच्चि से रवाना हुई और तकनीकी खराबी के कारण शनिवार सुबह लगभग 1.44 बजे शहर लौटी। उन्होंने यह भी बताया कि यात्रियों को एक अन्य विमान से अबू धाबी ले जाया गया, जिसने लगभग 3.30 बजे उड़ान भरी और उड़ान का संचालन नए चालक दल की ओर से किया गया, क्योंकि उड़ान ड्यूटी समय प्रतिबंधों के कारण पहले के चालक दल को बदलना पड़ा था।
विज्ञापन


फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उड़ान 6E1403 बीच रास्ते से ही वापस लौट आई थी। इसका संचालन A320 नियो विमान से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बताया, '6 सितंबर 2025 को कोच्चि से अबू धाबी जा रही इंडिगो की उड़ान 6E-1403 में एक तकनीकी समस्या का पता चला। एहतियाती कदम उठाते हुए पायलटों ने विमान को वापस मोड़ने का फैसला किया और विमान कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। हालांकि, विमान का संचालन फिर से शुरू करने से पहले आवश्यक रखरखाव जांच चल रही है, लेकिन यात्रियों की यात्रा पूरी करने के लिए तुरंत एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई।'


बीते दिन एअर इंडिया की फ्लाइट हुई थी डायवर्ट
इससे पहले बीते दिन ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के विमान की लैंडिंग शुक्रवार सुबह खराब मौसम के कारण भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर नहीं हो सकी थी। खराब मौसम की वजह से विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया था। भुवनेश्वर हवाई अड्डे के निदेशक प्रसन्ना प्रधान ने बताया था कि खराब मौसम की वजह से ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को ले जा रहे विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया था, '5 सितंबर को दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वाली उड़ान संख्या AI473 कोलकाता डायवर्ट करनी पड़ी। विमान जब अपने गंतव्य के करीब था, तो भुवनेश्वर में प्रतिकूल मौसम के कारण हवाई यातायात नियंत्रण की ओर से उसे कोलकाता की ओर मोड़ने का निर्देश दिया गया। भुवनेश्वर के लिए रवाना करने से पहले कोलकाता में विमान में ईंधन भरा गया, जहां विमान 12:59 बजे उतरा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed