फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   About 2 dozen BJP leaders granted central VIP security cover in UP and Punjab by CISF and CRPF

यूपी-पंजाब: भाजपा के दो दर्जन नेताओं को केंद्र से मिली वीआईपी सिक्योरिटी, इन दो सुरक्षाबलों को मिली जिम्मेदारी

Wed, 16 Feb 2022 04:00 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 16 Feb 2022 04:00 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने जिन बड़े नामों को सुरक्षा देने का फैसला किया है, उनमें भाजपा नेता एसपीएस बघेल का नाम शामिल है, जिन पर हाल ही में करहल में हमला हुआ था। बघेल करहल में सपा नेता अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
About 2 dozen BJP leaders granted central VIP security cover in UP and Punjab by CISF and CRPF
जेड श्रेणी सुरक्षा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश और पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान ही कुछ नेताओं को वीआईपी सुरक्षा देने का फैसला किया है। केंद्र से सिक्योरिटी पाने वाले नेताओं में भाजपा के अलावा समाजवादी पार्टी और अकाली दल के नेता भी शामिल हैं। बताया गया है कि इसके लिए सीआरपीएफ के साथ सीआईएसएफ को निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


किन बड़े नामों को मिलेगी केंद्रीय सुरक्षा?
केंद्र सरकार ने जिन बड़े नामों को सुरक्षा देने का फैसला किया है, उनमें भाजपा नेता एसपीएस बघेल का नाम शामिल है, जिन पर हाल ही में करहल में हमला हुआ था। बघेल करहल में सपा नेता अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में उन पर हुए हमले के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें सुरक्षा देने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि कई नेताओं को केंद्रीय सुरक्षाबलों की सुरक्षा अलग से मुहैया कराई गई है। यानी कुछ ऐसे भी नेताओं को सुरक्षा दी गई है, जिन्हें पहले से ही राज्य सरकार ने पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई थी। हालांकि, कई उम्मीदवारों से यह वीआईपी सुरक्षा विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद छीन ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नेताओं को वीआईपी सुरक्षा मुहैया कराने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को इन नेताओं की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। दोनों ही अर्धसैनिक बल अपने विशेष कमांडो दस्ते के जरिए वीआईपी सुरक्षा मुहैया कराते हैं। 

किन नेताओं को मिली है वीआईपी सुरक्षा?
केंद्र सरकार ने एसपीएस बघेल के अलावा दिल्ली से सांसद और गायक हंसराज हंस को जेड सुरक्षा दी है। इसके अलावा यूपी की भदोही लोकसभा सीट से सांसद रमेश चंद बिंद को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। इस छोटी सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ के हाथ में होगा। इसके अलावा सीआरपीएफ को यूपी और पंजाब में कम से कम 20 नेताओं को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कहा गया है। 


पंजाब से शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के नेता सुखविंदर सिंह बिंद्रा और पार्टी के उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढींढसा और अवतार सिंह जीरा को सुरक्षा दी जाएगी। इन्हें वाई से लेकर वाई प्लस स्तर की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, इन सभी की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर अगला फैसला 10 मार्च को लिया जाएगा। गौरतलब है कि यूपी में अभी पांच चरणों की वोटिंग बाकी है, जो कि सात मार्च तक जारी रहेगी। वहीं पंजाब में 20 फरवरी को एक ही चरण में वोटिंग होगी। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed