फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   abhishek manu singhvi attacks bjp over rahul bajaj issue, amit malviya gave befitting reply

राहुल बजाज को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला, मालवीय ने दिया ये जवाब

Sun, 01 Dec 2019 01:09 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 01 Dec 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
abhishek manu singhvi attacks bjp over rahul bajaj issue, amit malviya gave befitting reply
अभिषेक मनु सिंघवी-अमित मालवीय (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

मशूहर उद्योगपति राहुल बजाज ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से कहा कि देश में भय का माहौल बना हुआ है और लोग सरकार की आलोचना करने से घबराते हैं। इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि काफी समय बाद किसी ने सच बोलने की हिम्मत दिखाई। वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय का कहना है कि लाइसेंस राज में फलने-फूलने वाले उद्योगपति हमेशा कांग्रेस के आभारी रहेंगे।

विज्ञापन


अभिषेक मनु सिंघवी ने राहुल बजाज को लेकर दो ट्वीट किए। पहले में उन्होंने लिखा, 'राहुल बजाज ने ईटी अवॉर्ड्स के एक कार्यक्रम में कहा कि यूपीए सरकार में किसी को भी गाली दे सकते थे। आपके खिलाफ बोलने से लोग डरते हैं। आप काम कर रहे हैं तो फिर लोगों को बोलने की आजादी क्यों नहीं है। इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थीं।'
विज्ञापन


दूसरे में उन्होंने लिखा, 'ईटी अवार्ड्स में राहुल बजाज ने कहा कि आप आप अनिश्चितता का वातावरण बना रहे हैं। जो डर गया वो मर गया। कॉरपोरेट दुनिया के किसी व्यक्ति ने लंबे समय बाद, जिसका सभी लोग बहुत विरोध करते हैं, सच बोलने का साहस दिखाया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन





इसे लेकर भाजपा नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'राहुल बजाज ने कहा था कि राहुल गांधी को छोड़कर मेरे लिए किसी की भी तारीफ करना मुश्किल है। अपनी आस्तीन पर राजनीतिक आवरण को पहन लें और इनसानियत के पीछे छुपने से बचें क्योंकि डर का माहौल और बहुत कुछ है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'यदि राहुल गांधी के बारे में किसी को ऐसा कुछ देखने को मिलता, जबकि वह एक आपदा हैं तो यह सोचना स्वाभाविक है कि वर्तमान शासन सबसे खराब है। सच तो यह है कि लाइसेंस राज में फलने-फूलने वाले उद्योगपति हमेशा कांग्रेस के आभारी रहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed