फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abhishek banerjee slammed BJP in Agartala saying TMC to win 2023 Tripura Assembly Election news in Hindi

अभिषेक बनर्जी बोले: 2023 में टीएमसी बनाएगी त्रिपुरा में सरकार, भाजपा रही तो अफगानिस्तान जैसे हो जाएंगे हालात

Sun, 31 Oct 2021 07:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 31 Oct 2021 07:24 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी पटखनी देने के बाद अब ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने त्रिपुरा में भी मेहनत शुरू कर दी है। रविवार को टीएमसी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और प्रदेश में ममता बनर्जी की एक विशाल रैली का कार्यक्रम का एलान भी किया।

विज्ञापन
Abhishek banerjee slammed BJP in Agartala saying TMC to win 2023 Tripura Assembly Election news in Hindi
अगरतला में अभिषेक बनर्जी - फोटो : एएनआई

विस्तार

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को अगरतला में दावा किया कि त्रिपुरा में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) जीत हासिल करेगी और सरकार बनाएगी। बनर्जी ने वादा किया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सरकार बनने के बाद राज्य में भाजपा का 'कुशासन' खत्म किया जाएगा।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा कि हमारी पार्टी इस उत्तर-पूर्वी राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए यहां बंगाल का शासन मॉडल लागू करेगी। वह यहां के रबींद्र शताब्दी भवन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


दिसंबर में त्रिपुरा की यात्रा करेंगी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी दिसंबर में त्रिपुरा का दौरा करेंगी। इस दौरान वह स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगी। टीएमसी का त्रिपुरा को लेकर ऐसा रुख इसका संकेत है कि पार्टी का बंगाल में विशाल जीत से विश्वास बढ़ा है कि अन्य राज्यों में भी वह ऐसा ही प्रदर्शन कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के चुनावी वादों को बताया 'जुमला', कानून-व्यवस्था है तबाह
अभिषेक बनर्जी ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि जब से पार्टी त्रिपुरा की सत्ता में आई है यहां कानून-व्यवस्था तबाह हो गई है और विकास ठप पड़ गया है। उन्होंने भाजपा के सभी चुनावी वादों को 'जुमला' करार दिया और दावा किया कि साढ़े तीन साल से भी अधिक समय तक सत्ता में रहने के बावजूद भगवा दल अपने वादों को पूरा नहीं कर पाया है।

कहीं भी दिखाई नहीं पड़ता है 'डबल इंजन की सरकार' का 'विकास' 
एआईटीसी महासचिव ने कहा, 'वो कहते हैं कि भाजपा एक डबल इंजन की सरकार है... लेकिन अगर हम पश्चिम बंगाल सरकार और त्रिपुरा व केंद्र में भाजपा की सरकार के रिपोर्ट कार्ड की तुलना करें तो कहीं भी (त्रिपुरा और केंद्र में) कोई विकास दिखाई नहीं पड़ता है।' उन्होंने राज्य में आगामी निकाय चुनावों के लिए सभी सीटों पर टीएमसी प्रत्याशी उतारने की बात की।


भाजपा को हटाना जरूरी वरना अफगानिस्तान जैसे हो जाएंगे हालात
उन्होंने कहा कि टीएमसी आगामी 25 नवंबर को होने वाले अगरतला नगर पालिका परिषद समेत राज्य में निकाय चुनावों के लिए सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बनर्जी ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए हम 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे, अन्यथा त्रिपुरा में भी अफगानिस्तान जैसे हालात हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed