फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abhishek Banerjee said each LPG cylinder will cost Rs 3000 if BJP wins 2024 LS polls

West Bengal: 'भाजपा 2024 में जीती तो सिलेंडर की कीमत 3000 रुपये होगी', अभिषेक बनर्जी ने साधा केंद्र पर निशाना

Sat, 02 Sep 2023 10:15 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 02 Sep 2023 10:15 PM IST
सार

अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि अगर भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव जीत गई तो एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3,000 रुपये तक बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
Abhishek Banerjee said each LPG cylinder will cost Rs 3000 if BJP wins 2024 LS polls
अभिषेक बनर्जी - फोटो : facebook.com/AbhishekBanerjeeOfficial

विस्तार

केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कम करके आम लोगों को काफी राहत दी है। लेकिन केंद्र अभी भी विपक्ष के निशाने पर है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को लोगों से अगले साल के लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देने का आग्रह किया। उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव जीत गई तो एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3,000 रुपये तक बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कम करके आम लोगों को काफी राहत दी है। लेकिन केंद्र अभी भी विपक्ष के निशाने पर है।  तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को लोगों से अगले साल के लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देने का आग्रह किया। उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव जीत गई तो एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3,000 रुपये तक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने आगे कि अगर 2024 के चुनावों मं ‘इंडिया’ गठबंधन जीत जाता है और सत्ता में आता है, तो सिलेंडर कीमत घटाकर 500 रुपये कर दी जाएगी। यह हमारा आपसे वादा है और हम वादे नहीं भूलते। बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती की थी। कोलकाता में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत पहले 1,129 रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में धूपगुड़ी विधानसभा में उपचुनाव होना है और अभिषेक बनर्जी वहां रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपसे आग्रह करूंगा कि आप हमारे उम्मीदवार को वोट दें और यह सुनिश्चित करें कि भाजपा उम्मीदवार (उपचुनाव में) भारी मतों के अंतर से पराजित हों, ताकि वह अपने घर से बाहर नहीं निकलें। आगे कहा कि आप लोगों को भाजपा को आम लोगों और ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की ताकत समझानी होगी।

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि टीएमसी नेता को पहले लोगों को यह बताना चाहिए कि राज्य में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं और संविदा पर नियुक्त समूह ‘डी’ के ‘अनियमित’ कर्मचारियों का वेतन इतना कम क्यों है।


अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को केंद्र के बराबर महंगाई भत्ते की मांग के लिए महीनों तक खुले में क्यों बैठना पड़ा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि टीएमसी और अभिषेक बनर्जी के मन में संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है। अन्यथा, उन्होंने चुनावी क्षेत्र धुपगुड़ी में ऐसे वादे नहीं किए होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed