फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abhishek banerjee reaches Delhi, ahead of TMC protests

Politics: विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली पहुंचे अभिषेक बनर्जी, कल राजघाट पर धरना देंगे TMC के सांसद और मंत्री

Sun, 01 Oct 2023 11:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Oct 2023 11:02 PM IST
सार

टीएमसी के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा, आज बैठक में तय हुआ कि कल 1:30 बजे हम राजघाट पर एकत्रित होंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मेरे घर पर बैठक होगी और हम तीन अक्तूबर की रणनीति बनाएंगे, उस दिन हम 10-11 बजे के बीच जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेंगे।

विज्ञापन
Abhishek banerjee reaches Delhi, ahead of TMC protests
दिल्ली पहुंचे अभिषेक बनर्जी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी राष्ट्रीय राजधानी में पश्चिम बंगाल सरकार को मनरेगा और आवास योजना का धन नहीं दिए जाने के खिलाफ पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले रविवार को दिल्ली पहुंचे। टीएमसी समर्थकों से भरी 49 बसें आज दिल्ली पहुंचने वाली हैं।

विज्ञापन

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस दो अक्तूबर को राजघाट पर अपने सांसदों और राज्य मंत्रियों के साथ शांतिपूर्ण धरना देगी और अगले दिन मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) जॉब कार्ड धारकों की एक रैली आयोजित करेगी। दोनों कार्यक्रमों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। टीएमसी के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा, आज बैठक में तय हुआ कि कल 1:30 बजे हम राजघाट पर एकत्रित होंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मेरे घर पर बैठक होगी और हम तीन अक्तूबर की रणनीति बनाएंगे, उस दिन हम 10-11 बजे के बीच जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेलवे ने रैक की अनुपलब्धता का हवाला देते हुए श्रमिकों को दिल्ली ले जाने के लिए विशेष ट्रेनों को किराए पर लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद क्षेत्रीय पार्टी द्वारा बसों को जुटाया गया है। तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि ट्रेनों को न चलाया जाना और दिल्ली जाने वाली एक उड़ान को रद्द करना सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी द्वारा उसके प्रदर्शन को बाधित करने के प्रयास का हिस्सा है।

विज्ञापन

नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले यहां एनएससीबीआई हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'जब तक केंद्र बंगाल के लोगों का सही बकाया जारी नहीं करता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।'तृणमूल कांग्रेस महासचिव ने कहा कि राज्य सरकार ने दिसंबर 2022 में लाभार्थियों की सत्यापित सूची भेजी थी, लेकिन केंद्र ने अभी तक भुगतान नहीं किया है।

उन्होंने कहा, 'अगर कोई 100 दिन के काम या आवास योजना में भ्रष्टाचार का दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए, लेकिन लाभार्थियों को पैसा देना क्यों रोका जाता है?' भाजपा का कहना है कि अनियमितताओं के कारण भुगतान रोका गया है। 

अभिषेक बनर्जी ने बांकुड़ा जिले में हाल ही में कच्चे मकान के ढहने से तीन बच्चों की मौत के बाद केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह की गिरफ्तारी की भी मांग की और दावा किया कि अगर परिवार को सरकारी आवास योजना के तहत उचित वित्तीय सहायता मिली होती तो इन मौतों को टाला जा सकता था। 

तृणमूल नेता ने कहा, 'यह एक बार फिर बंगाल के प्रति भाजपा के सौतेले रवैये को दिखाता है।' डायमंड हार्बर से सांसद ने कहा, 'यह साबित हो गया है कि भाजपा बंगाल के लोगों के बकाये का भुगतान जबरन रोक रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed