Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abhishek Banerjee Media Trial Case Supreme Court on Calcutta HighCourt Petition gives Relief Right to Dignity

सुप्रीम कोर्ट: मीडिया ट्रायल पर अभिषेक बनर्जी को राहत, कलकत्ता हाईकोर्ट को याचिका पर विचार करने का निर्देश

Tue, 03 Nov 2026 04:23 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 03 Nov 2026 04:23 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी को मीडिया ट्रायल के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने कलकत्ता हाईकोर्ट को उनकी याचिका पर विचार करने को कहा है। बनर्जी का आरोप है कि जांच एजेंसियां उनसे जुड़ी जानकारियां मीडिया में लीक कर रही हैं। इससे उनकी छवि और जांच प्रभावित हो सकती है। आखिर क्या हाईकोर्ट मीडिया को ऐसी खबरें प्रकाशित करने से रोकने का आदेश देगा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Abhishek Banerjee Media Trial Case Supreme Court on Calcutta HighCourt Petition gives Relief Right to Dignity
मीडिया ट्रायल पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को मीडिया ट्रायल के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने कलकत्ता हाईकोर्ट को उनकी याचिका पर विचार करने का निर्देश दिया है। बनर्जी ने आरोप लगाया है कि जांच एजेंसियां उनके खिलाफ चल रही जांच से जुड़ी जानकारियां चुनिंदा मीडिया संस्थानों को दे रही हैं। इससे उनकी छवि खराब हो रही है। साथ ही, चल रही जांच भी प्रभावित हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट इस मामले पर सुनवाई करे और अंतरिम राहत देने के अनुरोध पर विचार करे।

विज्ञापन


मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने यह आदेश दिया। पीठ ने कहा कि अभिषेक बनर्जी हाईकोर्ट दोबारा खुलने पर अपनी याचिका को सुनवाई के लिए रखवा सकते हैं। दुर्गा पूजा और दिवाली की छुट्टियों के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट 16 नवंबर को खुलेगा। अदालत ने हाईकोर्ट से बनर्जी की याचिका पर विचार करने को कहा। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस स्तर पर उनकी मांगों पर कोई अंतिम फैसला नहीं दिया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में अब तक सुनवाई क्यों नहीं हो सकी?
बनर्जी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शोएब आलम ने सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई केवल एक बार हुई थी। उस दौरान याचिकाकर्ता को बताया गया कि संबंधित पीठ के पास इस मामले की सुनवाई का अधिकार नहीं है। इसके बाद उन्होंने तीन बार मामले को सुनवाई के लिए रखने का अनुरोध किया। लेकिन याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ता ने कहा कि इस बीच बनर्जी के अधिकारों का लगातार उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने यह भी दलील दी कि सुप्रीम कोर्ट कई फैसलों में कह चुका है कि मीडिया ट्रायल के कारण किसी व्यक्ति को निर्दोष मानने का अधिकार खत्म नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच से जुड़ी जानकारी लीक करने का क्या है आरोप?
अभिषेक बनर्जी कई मामलों में जांच का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि जांच एजेंसियां तलाशी, पूछताछ और कानूनी कार्रवाई से जुड़ी जानकारियां मीडिया के एक वर्ग को दे रही हैं। उनके अनुसार, जांच अधिकारी की ओर से चुनिंदा जानकारियां लीक की जा रही हैं। इसके बाद अलग-अलग समाचार पत्रों में उनके खिलाफ खबरें प्रकाशित हुई हैं। बनर्जी का कहना है कि ऐसी खबरों से उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंच रहा है। इससे उनके खिलाफ चल रही जांच भी प्रभावित हो सकती है।


बनर्जी ने अदालत से क्या मांग की है?
बनर्जी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जांच एजेंसियों को उनकी निजी जानकारी मीडिया से साझा करने से रोकने की मांग की है। उन्होंने मीडिया संस्थानों को भी जांच से जुड़े मामलों पर खबरें प्रकाशित करने से रोकने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि पुलिस अधिकारियों की ओर से जानबूझकर जानकारी लीक करना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिले अधिकारों का उल्लंघन है। इस अनुच्छेद में जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार शामिल है। बनर्जी ने कहा है कि इससे उनकी गरिमा, प्रतिष्ठा और निष्पक्ष जांच का अधिकार प्रभावित हो रहा है। अब कलकत्ता हाईकोर्ट उनकी याचिका और अंतरिम राहत की मांग पर विचार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed