{"_id":"65b87d8c7f42199f3d031f39","slug":"abhishek-banerjee-lashes-out-at-congress-over-seal-sharing-in-india-alliance-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: 'इंडिया गठबंधन में रहने को तैयार TMC, लेकिन...', सीट बंटवारे पर अभिषेक बनर्जी की कांग्रेस को चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: 'इंडिया गठबंधन में रहने को तैयार TMC, लेकिन...', सीट बंटवारे पर अभिषेक बनर्जी की कांग्रेस को चेतावनी
Tue, 30 Jan 2024 10:29 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:29 AM IST
सार
अभिषेक बनर्जी ने बताया कि कांग्रेस को 31 दिसंबर 2023 तक स्पष्ट करने के लिए कहा गया था कि कौन किस सीट से चुनाव लड़ने वाला है। लेकिन उन्होंने कोई एलान नहीं किया।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने किसी प्रकार की कोई घोषणा नहीं की है।
अभिषेक बनर्जी की कांग्रेस को चेतावनी
अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'टीएमसी इंडिया गठबंधन में रहने को तैयार है। हमने उन्हें (कांग्रेस) 31 दिसंबर 2023 तक स्पष्ट करने के लिए कहा था कि कौन किस सीट से चुनाव लड़ने वाला है। लेकिन उन्होंने कोई एलान नहीं किया। अगर वे सीटें घोषित नहीं करना चाहते हैं तो क्या इसके लिए उन्हें मजबूर किया जा सकता है?'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'हम पिछले साल जून से ही सीट बंटवारे को लेकर उनसे पूछ रहे हैं। लेकिन अबतक कुछ भी नहीं हुआ। दिल्ली में आखिरी बैठक में हमारी चेयरपर्सन ने उन्हें 31 दिसंबर तक निर्णय लेने की समय सीमा दी थी। आज 29 जनवरी है। अगर मार्च में चुनाव होने की घोषणा होनी है और मन में अभी भी इस बात को लेकर संदेह है कि किस सीट से चुनाव लड़ूं तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।'
ममता बनर्जी का बंगाल में अकेले लड़ने का फैसला
हाल ही में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने मेरा कोई भी प्रस्ताव नहीं माना है। ऐसे में हमारी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में किसी भी पार्टी में तालमेल नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए भी उन्हें अब तक न्योता नहीं भेजा गया है। ममता ने कहा कि हम सेक्युलर पार्टी हैं और भाजपा को हराने के लिए हमें जो करना होगा हम करेंगे। इसके बाद उन्होंने अपनी सद्भाव रैली में कहा था कि कांग्रेस 300 सीटों पर लड़ती है तो वह उन सीटों पर नहीं लड़ेंगी।

#WATCH | On Congress, TMC MP & party's National General Secretary, Abhishek Banerjee yesterday said, "We have been repeatedly asking them for seat-sharing since June. But nothing has happened. In last meeting in Delhi, our chairperson had given them a deadline to decide by 31st… pic.twitter.com/iT8VHtxrUX
— ANI (@ANI) January 30, 2024