फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abhishek Banerjee arrives to meet Governor Anand Bose regarding detain of TMC leader in Delhi updates in hindi

Politics: दिल्ली में TMC नेताओं की हिरासत का मामला पहुंचा बंगाल के राजभवन, अभिषेक बनर्जी ने की शिकायत

Mon, 08 Apr 2024 11:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 08 Apr 2024 11:21 PM IST
सार

टीएमसी के जिन नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है उनमें टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन, मोहम्मद नदीमुल हक, डोला सेन, साकेत गोखले और सागरिका घोष, विधायक विवेक गुप्ता, पूर्व सांसद अर्पिता घोष, शांतनु सेन और अबीर रंजन विश्वास और पार्टी की छात्र शाखा पश्चिम बंगाल के उपाध्यक्ष सुदीप राहा शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
Abhishek Banerjee arrives to meet Governor Anand Bose regarding detain of TMC leader in Delhi updates in hindi
अभिषेक बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी के नेताओं को हिरासत में लिए जाने के मामले में सियासत तेज हो गई है। इस मामले में, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस से मिलने पहुंचे हैं। राजभवन पहुंचे अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में नेताओं की हिरासत के खिलाफ राज्यपाल सीवी आनंद बोस से शिकायत दर्ज कराई है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्होंने टीएमसी नेताओं को रिहा कर दिया है। हालांकि, तृणमूल नेताओं का कहना है कि वे रातभर थाने में ही रहेंगे और अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

विज्ञापन


टीएमसी सूत्रों ने बताया कि बनर्जी के साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रात करीब नौ बजे राज्यपाल के आवास पर पहुंचा। जहां उन्होंने राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले दिन में राजधानी दिल्ली में टीएमसी का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ अपनी शिकायत को लेकर चुनाव आयोग (ईसी) की पूर्ण पीठ से मिलने पहुंचा था। मुलाकात के बाद उन्होंने आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन शुरू किया। जब पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो उन्होंने विरोध किया। जिसके बाद कई नेताओं को  हिरासत में लिया गया है। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इस बीच, टीएमसी नेता ओ ब्रायन ने कहा है कि वे थाने से ही अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा 24 घंटे का धरना जारी रहेगा। हम थाने के अंदर हो या बाहर हम इसे जारी रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टीएमसी के जिन नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है उनमें टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन, मोहम्मद नदीमुल हक, डोला सेन, साकेत गोखले और सागरिका घोष, विधायक विवेक गुप्ता, पूर्व सांसद अर्पिता घोष, शांतनु सेन और अबीर रंजन विश्वास और पार्टी की छात्र शाखा पश्चिम बंगाल के उपाध्यक्ष सुदीप राहा शामिल हैं। 

इसके जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें देखा जा सकता है कि टीएमसी नेताओं ने अपने हाथों में केंद्रीय एजेंसियों का विरोध करने वाले पोस्टर अपने हाथों में ले रखे थे। जिनमें केंद्रीय एजेंसियों जैसे सीबीआई, ईडी और एनआईए के खिलाफ नारे लिखे गए थे। साथ ही इसमें इन एजेंसियों के निदेशकों को बदले जाने की मांग भी की गई थी। 


पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी लगातार आरोप लगाती रही है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र के इशारे पर विपक्षी दलों को निशाना बना रही हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले सेन ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा हमारे खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। जिस तरह से एनआईए, ईडी और सीबीआई काम कर रही है और टीएमसी नेताओं को निशाना बना रही है, वह शर्मनाक है। हम चुनाव आयोग से सभी राजनीतिक दलों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने का अनुरोध करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed