{"_id":"57fef4e54f1c1b833928e89f","slug":"abdul-basit-said-no-surgical-strikes-took-place-across-the-loc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक उच्चायुक्त ने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक होती तो भारत को मिलता मुहंतोड़ जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक उच्चायुक्त ने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक होती तो भारत को मिलता मुहंतोड़ जवाब
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Oct 2016 08:14 AM IST
विज्ञापन
अब्दुल बासित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी हमले के बाद 28-29 सितंबर की रात भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर एक के बाद एक लोगों के बयान आते जा रहे हैं। भारतीय डीजीएमओ की प्रेस कान्फ्रेंस के बाद रक्षामंत्री और दूसरे नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सेना और प्रधानमंत्री को बधाइयां दी। वहीं, पाकिस्तान शुरू से ही इसे झुठलाता रहा है।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के बाद अब वहां के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने बुधवार को कहा कि भारत की तरफ से 29 सितंबर को किसी भी तरह की सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की गई। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से किसी भी तरह की सर्जिकल स्ट्राइक होती तो पाकिस्तान उसका मुंहतोड़ जवाब देता।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, बासित ने कहा कि भारत के पास सर्जिकल स्ट्राइक का किसी भी तरह का वीडियो नहीं है। वीडियो होना एक मनगढ़ंत बात है। उन्होंने कहा कि 29 सितंबर की रात को सिर्फ दोनों तरफ से फायरिंग हुई थी, जिसमें पाकिस्तान के दो सैनिक शहीद हुए। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भारतीय गोलाबारी का तत्काल जवाब दिया।

आयशा सिद्दीकी के आर्टिकल को बताया आधारहीन
अब्दुल बासित
बासित ने कहा कि अगर सर्जिकल स्ट्राइक हुई होती तो पाकिस्तान बिना वक्त लिए मुंहतोड़ जवाब देता। उन्होंने रक्षा विशेषज्ञ आयशा सिद्दीकी के आर्टिकल को भी आधारहीन बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने 29 सितंबर को पीओके में घुसकर 5-6 आतंकियों को मार गिराया। इस कार्रवाई में 3-4 जवान भी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते कि आयशा किस आधार पर यह बात कह रही हैं।
बासित ने पत्रकार सिरिल अलमिदा की रिपोर्ट पर कहा कि पाक पीएमओ आर्टिकल को पूरी तरह से खारिज कर चुका है। इस चर्चित आर्टिकल की रिपोर्ट में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को कथित तौर पर कहा गया था कि आतंकी समूहों को उसके समर्थन के कारण देश वैश्विक रूप से अलग-थलग पड़ रहा है। इसके बाद पत्रकार के देश से बाहर यात्रा करने पर रोक भी लगा दी गई है।