फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   abduction case of Madhya Pradesh minor girl has been solved and accused arrested in Thane

मध्यप्रदेश: नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सुलझा, ठाणे में पकड़ा गया आरोपी

Wed, 19 Jan 2022 02:42 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जबलपुर
पीटीआई, जबलपुर Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 19 Jan 2022 02:42 AM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि अपहरण की एफआईआर जबलपुर के एक थाने में दर्ज कराई गई थी। वहीं जब रेलवे पुलिस को पता चला कि वह ठाणे रेलवे स्टेशन पर हैं तो उनको वहां से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
abduction case of Madhya Pradesh minor girl has been solved and accused arrested in Thane
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सुलझ गया है। इस मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मंगलवार को कई गिरफ्तारियां कीं। एक अधिकारी ने बताया कि जीआरपी ठाणे को मध्यप्रदेश पुलिस से अपहृत लड़की के बारे में विशेष जानकारी मिली थी और उन्होंने आरोपियों का पता लगाने में पुलिस की मदद करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि अपहरण की एफआईआर जबलपुर के एक थाने में दर्ज कराई गई थी। वहीं जब रेलवे पुलिस को पता चला कि वह ठाणे रेलवे स्टेशन पर हैं तो उनको वहां से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इस मामले में कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आयुक्त जीआरपी मुंबई ने एक ट्वीट में कहा कि जबलपुर पुलिस में दर्ज एक नाबालिग के अपहरण की जांच में सहयोग करते हुए ठाणे रेलवे पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अपहृत युवती आगे की जांच के लिए फिलहाल मध्यप्रदेश पुलिस की हिरासत में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed