फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aayushman bharat: Do not share data on fake websites and apps

आयुष्मान भारतः फर्जी वेबसाइट्स और एप्स पर नहीं शेयर करें डाटा, सरकार ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

Wed, 31 Oct 2018 08:54 PM IST
Trainee Trainee डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली 
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली  Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 31 Oct 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
aayushman bharat: Do not share data on fake websites and apps
Ayushman bharat
देश के 50 करोड़ लोगों को कैशलैस स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने वाली आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के नाम पर देश में कई फर्जी वेबसाइट्स चल रही हैं। इन वेबसाइट्स पर लोगों का नाम स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल कराने और आयुष्मान मित्र में नौकरी दिलाने का लालच दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत से जुड़े अधिकारियों ने आमजन को ऐसी फर्जी वेबसाइट्स की लिस्ट जारी करते हुए इनसे दूर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को संचालित करने वाली राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक इन दिनों फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर समेत तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे कई मैसेजेस शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें 5 लाख रुपए तक हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना यानी आयुष्मान भारत हेल्थ स्कीम का फायदा उठाने के लिए वेबसाइट पर आवेदन करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप आदि पर तो बकायदा इस स्कीम में लाभार्थी बनने के लिए लोगों से फोन नंबर, आधार कार्ड की जानकारी, नाम, उम्र, ईमेल आईडी मांगने के साथ पैसों की मांग भी की जा रही है। आयुष्मान भारत के सूत्रों के मुताबिक कई फर्जी वेबसाइट्स तो ऐसी भी हैं, जो प्रधानमंत्री के फोटो के साथ आयुष्मान भारत के लोगो का भी इस्तेमाल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान भारत के डॉ. इंदुभूषण का कहना है कि लोगों को ऐसी फर्जी वेबसाइटों पर जानकारी शेयर करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये वेबसाइट्स आपके दिए डेटा का गलत इतेमाल कर सकती हैं। वहीं उन्होंने बताया कि गूगल प्ले स्टोर पर भी कई ऐसी मोबाइल एप्स पर रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं। उन्होंने ऐसी वेबसाइट्स और एप्स से सावधान रहने के लिए कहा है। आयुष्मान भारत ने ऐसी फर्जी वेबसाइट्स और एप्स की लिस्ट भी जारी की है। 

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य मुफ्त योजना है और इसके रजिस्ट्रेशन के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता। योजना के लाभार्थियों का चयन सामाजिक आर्थिक जाति गणना 2011 यानी एसईसीसी के आधार पर किया गया है। उन्होंने ऐसी वेबसाइट्स और एप्स के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एप स्टोर पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम पर चल रही फर्जी एप्स को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कार्रवाई कर हटाया भी है। साथ ही, इस योजना से जुड़े राज्यों को पत्र लिखकर ऐसे एप्स से अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए हैं।

कौन हैं योजना में शामिल होने के पात्र

इस योजना की पात्रता सामाजिक, आर्थिक, जाति जनगणना (एसईसीसी) डाटा बेस के आधार पर तय किया गया है। ग्रामीण इलाकों के ऐसे परिवार जिनके पास कच्ची दीवार और कच्ची छत के साथ एक कमरा हो। 2011 की जनगणना में गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। यह जानने के लिए कि क्या आपको इसका लाभ मिलेगा या नहीं आपको mera.pmjay.gov.in पर जाना होगा। 

यहां आपको अपना मोबाइल नंबर टाइप करना होगा और कैप्चा डालना होगा। इसके बाद जेनरेट ओटीपी पर क्लिक करते ही आपके फोन पर एक मैसेज आएगा। उसमें लिखे ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) को वेबसाइट पर डालकर ओटीपी वेरिफाइ करना होगा। इसके बाद राज्य सेलेक्ट करना होगा और अन्य जानकारी जैसे मोबाइल नंबर या नाम आदि विकल्प चुनकर अपना नाम देख सकेंगे।

प्लेस्टोर पर मौजूद मोबाइल एप्स की सूची




कौन-कौन सी हैं फर्जी वेबसाइट्स

https://govyojana.com/
https://govt-yojna.org.in/
https://www.sukanyasamriddhiaccountyojana.in/
http://pmjandhanyojana.co.in/national-health-protection-scheme-2018-rashtriya-swasthya-sanrakshan-5-lakhs/
http://www.upcmhelpline1076.in/ayushman-bharat-family-health-cards/
https://www.namastekisan.com/ayushman-bharat-scheme-national-health-protection-mission-online-registration-opened-at-abnhpm-gov-in/
http://divyajobs.in/ayushman-mitra-recruitment/
http://sarkari-yojana.com/
https://www.deepawali.co.in/ayushman-bharat-program-%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4-hindi-medical-insurance/
http://www.yogiyojana.in/ayushman-bharat-yojana/
https://www.thehowpedia.com/rashtriya-swasthya-bima-yojana-rsby-5-lakh-rs-national-health-protection-scheme/
https://www.7thpaycommissioninfo.in/jan-arogya-ayushman-bharat-mitra-salary-incentive/
ayushmanbharat.co.in/
ayushmaanbharat.co.in
http://chsma.in/ayushman-bharat-yojana-details-health-insurance-scheme/#Ayushman_Bharat_Registration_2018_Online
http://www.paatashaala.in/2018/08/Ayushman-Bharat-Scheme-National-Health-Protection-Mission-Registration-how-to-apply-online-procedure-Online-www.india.gov.in.html
https://kyahai.in/ayushman-bharat-yojana-2018-ke-liye-online-awedan-kaise-kare/
https://pradhanmantri-yogana.in/ayushman-bharat-yojana/
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed