{"_id":"67f01a3be668a3f6650ffdfb","slug":"aap-suffers-setback-in-assam-state-president-manoj-dhanowar-women-wing-chief-masuma-begum-resign-2025-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Assam Politics: असम में आप को बड़ा झटका; राज्य अध्यक्ष मनोज धनोवार, महिला विंग चीफ मासूमा बेगम ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam Politics: असम में आप को बड़ा झटका; राज्य अध्यक्ष मनोज धनोवार, महिला विंग चीफ मासूमा बेगम ने दिया इस्तीफा
Fri, 04 Apr 2025 11:13 PM IST
पवन पांडेय
Assam Politics: असम में आप को बड़ा झटका; राज्य अध्यक्ष मनोज धनोवार, महिला विंग चीफ मासूमा बेगम ने दिया इस्तीफा
Assam Politics: असम में आप को बड़ा झटका; राज्य अध्यक्ष मनोज धनोवार, महिला विंग चीफ मासूमा बेगम ने दिया इस्तीफा
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:13 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी को असम में दोहरा झटका लगा है। एक तरफ पार्टी इकाई के अध्यक्ष तो दूसरी ओर पार्टी महिला विंग की प्रमुख ने अपने पदों से इस्तीफ दिया है। यह इस्तीफे उस समय आए हैं जब आप राज्य के ग्रामीण इलाकों में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है, जबकि पंचायत चुनाव में महज एक महीने का समय बचा है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी को असम लगा बड़ा झटका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के असम इकाई के अध्यक्ष मनोज धनोवार ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही राज्य में आप की महिला विंग की अध्यक्ष मासूमा बेगम ने न केवल अपना पद छोड़ा, बल्कि पार्टी भी छोड़ दी, जो पिछले नगर पालिका चुनाव में गुवाहाटी के वार्ड नंबर 42 से जीतने वाली एक मात्र प्रत्याशी थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
मनोज धनोवार ने साझा की इस्तीफे की चिट्ठी
मनोज धनोवार ने सोशल मीडिया पर अपनी इस्तीफे की चिट्ठी साझा की, जिसे उन्होंने आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक को 2 जनवरी को भेजा था। उन्होंने पत्र में कहा कि वे "अपरिहार्य परिस्थितियों" के कारण इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने इस्तीफे में लिखा, मैं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे आगे बढ़ने का यह अवसर दिया और अब से मैं पार्टी के स्वयंसेवक के रूप में काम करूंगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मासूमा बेगम ने दिया इस्तीफा
इस बीच, मासूमा बेगम ने राज्य में आगामी पंचायत चुनावों पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के कुछ घंटों बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने इस्तीफे में लिखा, मैं औपचारिक रूप से राज्य अध्यक्ष, महिला विंग, आप, असम और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।
पार्टी आलाकमान के प्रतिक्रिया का इंतजार
वह 2022 में गुवाहाटी नगर निगम चुनावों में जीतने वाली एकमात्र आप उम्मीदवार थीं। राज्य में पंचायत चुनाव 2 और 7 मई को होंगे। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि दोनों के इस्तीफे स्वीकार किए गए हैं या नहीं।