{"_id":"60d6f9234ae88c06a050ecda","slug":"aap-mp-sanjay-singh-want-to-meet-rss-chief-mohan-bhagwat-for-ram-mandir-land-deal-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ प्रमुख मोहन भागवत को आप सांसद संजय सिंह का पत्र, कहा- मिलकर बताना चाहता हूं कैसे हो रहा राम के नाम पर घोटाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संघ प्रमुख मोहन भागवत को आप सांसद संजय सिंह का पत्र, कहा- मिलकर बताना चाहता हूं कैसे हो रहा राम के नाम पर घोटाला
Sat, 26 Jun 2021 03:23 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 26 Jun 2021 03:23 PM IST
सार
संजय सिंह ने कहा है कि वे मोहन भागवत से मिलकर श्रीराम मंदिर ट्रस्ट बोर्ड द्वारा भूमि खरीद के मामले में हो रही अनियमितता की जानकारी देना चाहते हैं...
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर उनसे मिलने के लिए समय मांगा है। शनिवार को लिखे गए इस पत्र में अयोध्या में हो रहे राम मंदिर निर्माण में व्यापक स्तर पर घोटाले की बात कही गई है। संजय सिंह ने कहा है कि वे मोहन भागवत से मिलकर श्रीराम मंदिर ट्रस्ट बोर्ड द्वारा भूमि खरीद के मामले में हो रही अनियमितता की जानकारी देना चाहते हैं। उनके पास इस घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेज मौजूद हैं, वे उन्हें मोहन भागवत को देकर इस मामले पर उन्हें सच्चाई बताना चाहते हैं।
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा कि आरएसएस अपने आपको सबसे बड़ा हिंदूवादी संगठन कहता है। उसके नेता स्वयं को हिंदूवादी होने का दावा करते हैं। अगर वे सच्चे हिंदूवादी हैं तो उन्हें देश के करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं का ख्याल रखते हुए इस घोटाले की तरफ ध्यान देना चाहिए और पता लगाना चाहिए कि यह घोटाला किसके इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सच सामने आना चाहिए कि घोटाले का पैसा किन लोगों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन