{"_id":"6015da018ebc3e544e40bff9","slug":"aap-mp-sanjay-singh-moves-supreme-court-for-quashing-of-firs-lodged-against-him-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दर्ज एफआईआर रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आप सांसद संजय सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूपी में दर्ज एफआईआर रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आप सांसद संजय सिंह
Sun, 31 Jan 2021 03:43 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 31 Jan 2021 03:43 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक बदले की भावना से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
एक अलग याचिका में उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 21 जनवरी के फैसले को भी चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने 12 अगस्त 2020 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद लखनऊ में दर्ज एफआईआर को रद्द करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि पिछले साल 12 अगस्त को लखनऊ में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने प्रदेश सरकार पर एक खास जाति का समर्थन करने का आरोप लगाया था। उनकी दोनों याचिकाओं पर जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ 2 फरवरी को सुनवाई करेगी। आप सांसद की पैरवी वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा करेंगे।
विज्ञापन