फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Aap Government Insprect Broken Road Came out On Streets Manish Sisodia Atishi News in Hindi

AAP: दिल्ली की सड़कों पर उतरी 'आप' सरकार, मनीष सिसोदिया ने कहा- अब होंगे सब काम

Mon, 30 Sep 2024 08:21 AM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 30 Sep 2024 08:21 AM IST
सार

दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा है कि दीवाली से पहले राजधानी की हर सड़क गड्डा मुक्त कर दी जाएगी। लेकिन भाजपा ने कहा है कि यह नाकाम दिल्ली सरकार की छवि चमकाने की झूठी कार्रवाई है।

विज्ञापन
Delhi Aap Government Insprect Broken Road Came out On Streets Manish Sisodia Atishi News in Hindi
AAP - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली सरकार के सभी मंत्री सड़कों पर उतर चुके हैं। वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर टूटी-फूटी सड़कों का निरीक्षण कर रहे हैं और तत्काल उन्हें ठीक करने के आदेश भी दे रहे हैं। दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा है कि दीवाली से पहले राजधानी की हर सड़क गड्डा मुक्त कर दी जाएगी। लेकिन भाजपा ने कहा है कि यह नाकाम दिल्ली सरकार की छवि चमकाने की झूठी कार्रवाई है। पार्टी ने कहा है कि पूरे पांच साल काम न करने वाली सरकार अपने अंतिम दिनों में काम करके अपने खिलाफ एंटी इनकम्बेंसी फैक्टर को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसे इसमें सफलता नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह ही दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निरीक्षण करते हुए दिखाई पड़े। सिसोदिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद दिल्ली के कामकाज ठप हो गए थे, लेकिन अब उन्हीं के निर्देश पर सभी कैबिनेट मंत्री सड़कों पर उतरेंगे और सड़कों की हालत ठीक करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर दिल्ली की जनता का काम रोकने की कोशिश की गई थी, लेकिन अब यह कोशिश सफल नहीं होगी।
विज्ञापन


सिसादिया ने आप सरकार के दूसरे प्रभावशाली मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ सड़कों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने जगह-जगह पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ आसपास की सभी सड़कों का काम बेहतर बनाने का निर्देश दिया। उन्हीं की तरह अन्य मंत्री भी लगातार सड़कों का निरीक्षण कर उसे ठीक करवाने का काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली सरकार की इस कार्रवाई पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दस साल सड़कों को बर्बाद करने वाले आप नेताओं ने आज तक सड़कों की कोई सुध नहीं ली। न  कोई रखरखाव हुआ और ना ही कोई आम आदमी पार्टी नेता सड़कों पर दिखाई पड़ा। लेकिन अब दिल्ली विधानसभा चुनाव अधिसूचना से लगभग 10 हफ्ते पहले जाग कर सड़कें गढ्ढा मुक्त करने के दावे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता समझ रही है कि यह केवल दिखावे की कार्रवाई है। 

सचदेवा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग का काम था कि वह सड़कें ठीक रखे। यह विभाग कभी कभी सत्येंद्र जैन और कभी मनीष सिसोदिया के पास रहा। इसके बाद से यह विभाग आतिशी मार्लेना के पास रहा है और वे अब भी इसे देखती रही हैं। यदि वे चाहतीं तो इस दौरान दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए काम कर सकती थी। लेकिन अब तक उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। लेकिन अब चुनाव के अंतिम क्षणों में सड़कों को ठीक करने का दिखावा किया जा रहा है। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की सड़कें लोगों को लालू यादव के राज की याद दिलाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed