फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP declares 12 more candidates for Gujarat, Alpesh Kathiriya from Surat

Gujarat polls: आप ने गुजरात के 12 और प्रत्याशियों की सूची जारी की, अल्पेश कथीरिया सूरत से लड़ेंगे

Mon, 07 Nov 2022 02:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 07 Nov 2022 02:26 PM IST
सार

आप के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गुजरात में अपनी पार्टी को सत्तारूढ़ भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी के रूप में पेश कर रहे हैं। पार्टी ने गुजरात चुनाव के लिए आज अपनी 11 वीं सूची जारी की। 

विज्ञापन
AAP declares 12 more candidates for Gujarat,  Alpesh Kathiriya from Surat
arvind kejariwal - फोटो : ani

विस्तार

गुजरात चुनाव के आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 12 और प्रत्याशी घोषित कर दिए। इनमें गुजरात पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता रहे अल्पेश कथीरिया भी शामिल हैं। कथीरिया सूरत से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

आप के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गुजरात में अपनी पार्टी को सत्तारूढ़ भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी के रूप में पेश कर रहे हैं। पार्टी ने गुजरात चुनाव के लिए आज अपनी 11 वीं सूची जारी की। आप अब तक गुजरात के लिए 130 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। राज्य विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। इन पर दो चरणों में क्रमश: 1 व 5 दिसंबर को मतदान होगा।मतगणना 8 दिसंबर को होगी। 

विज्ञापन


सूरत की वराछा रोड से चुनाव लड़ेंगे कथीरिया
कथीरिया को सूरत शहर की पाटीदार बहुल वराछा रोड सीट से टिकट दिया गया है। इस सीट से वर्तमान में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता  किशोर कनानी विधायक हैं। कथीरिया आरक्षण आंदोलन के प्रमुख हार्दिक पटेल के करीबी सहयोगी थे। हार्दिक पटेल इस साल की शुरुआत में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। आप ने पिछले साल सूरत नगर निगम में 27 सीटें जीती थीं। इसलिए वह सूरत को लेकर विशेष रूप से उत्साहित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक मालवीय ओलपाड़ से प्रत्याशी
पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के एक अन्य नेता धार्मिक मालवीय को सूरत में ओलपाड सीट से टिकट दिया गया है। इस सीट पर भी भाजपा का कब्जा है। आज जारी सूची में अन्य आप प्रत्याशी हैं- बीटी माहेश्वरी (गांधीधाम), एमके बोम्बाडिया (दांता), रमेश नभनी (पालनपुर), मुकेश ठक्कर (कांकरेज), लालजी ठाकोर (राधनपुर), राजेंद्रसिंह परमार (मोडासा) और उमेश मकवाना (बोटाद), राहुल भुवा (राजकोट पूर्व) और दिनेश जोशी (राजकोट पश्चिम), भीमाभाई मकवाना (कुटियाना,पोरबंदर) से टिकट दिया गया है। यह सीट वर्तमान में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed