फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP announces candidates from South Goa, Two Gujarat seats for Lok Sabha polls

Lok Sabha Polls: AAP का गोवा-गुजरात की तीन सीट से उम्मीदवारों का एलान, विपक्षी गठबंधन पर दबाव बनाने की रणनीति?

Tue, 13 Feb 2024 09:53 PM IST
New Delhi Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 13 Feb 2024 09:53 PM IST
सार

Lok Sabha Polls: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने गोवा की एक और गुजरात की दो सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन
AAP announces candidates from South Goa, Two Gujarat seats for Lok Sabha polls
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक। - फोटो : एक्स/आप

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कुछ महीनों का समय बचा है। विपक्षी गठबंधन के दलों में सीट बंटवारे पर अब तक सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को आम चुनाव के लिए दक्षिण गोवा की एक और गुजरात की दो सीट पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इसने 'इंडिया' की सहयोगी कांग्रेस पर दबाव बढ़ा दिया है। आप ने देश की सबसे पुरानी पार्टी पर सीट बंटवारे को लेकर बातचीत में देरी करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

किस सीट से किसे उम्मीदवार  बनाया
आप ने दिल्ली की सात लोकसभा सीट में से सिर्फ एक पर कांग्रेस को टिकट देने की पेशकश की है। लेकिन इसके साथ ही उसने अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि शेष छह सीटों पर वह चुनाव लड़ेगी। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक के बाद आप के संगठन महासचिव संदीप पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दक्षिण गोवा से वेंजी विएगास और गुजरात के भरूच और भावनगर सीट से चैतर वसवा और उमेशभाई मकवाना को उम्मीदवार घोषित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने गुजरात में आठ सीट मांगीं
आप विधायक विएगास को दक्षिण गोवा से उम्मीदवार बनाया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने जीत हासिल की थी। पाठक ने कहा, गुजरात में पिछले विधानसभा चुनाव में अपने वोट शेयर के आधार पर पार्टी ने राज्य में लोकसभा की सभी आठ सीट अपने लिए मांगी हैं और 26 में से 18 सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में  लोकसभा की सभी 13 सीट पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' से मांग की कि चंड़ीगढ़, हरियाणा और अन्य राज्यों के बारे में तेजी से चर्चा होनी चाहिए। 

विज्ञापन

'परिवारवाद नहीं, जीतने की क्षमता चाहिए'
पाठक ने दावा किया कि कांग्रेस भरूच से चुनाव लड़ने पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए परिवारवाद नहीं, बल्कि जीतने की क्षमता होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस नेताओं ने भावनात्मक वजहों से भरूच सी पर दावा किया, क्योंकि 1984 में दिवंगत अहमद ने इसका प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने कहा, पटेल की बेटी इस सीट से चुनाव लड़ेगी। अगर हम भाजपा को हराना चाहते हैं तो हमें परिवारवाद से छुटकारा पाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed