फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'AAP and Congress should have fought elections together', AAP's Goa president said after the defeat

Delhi Election Result: 'आप और कांग्रेस को मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए था', हार के बाद बोले AAP के गोवा अध्यक्ष

Sat, 08 Feb 2025 11:04 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: बशु जैन Updated Sat, 08 Feb 2025 11:04 PM IST
सार

आप के गोवा अध्यक्ष अमित पालेकर का कहना है कि कांग्रेस और आप को मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए था। अगर दोनों मिलकर चुनाव लड़ते तो परिणाम अलग होते। क्योंकि कुछ सीटों पर भाजपा कम अंतर पर जीती है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित हैं, लेकिन आप ने इसे जनता का फैसला मानकर स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
'AAP and Congress should have fought elections together', AAP's Goa president said after the defeat
आप नेता अमित पालेकर - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के लिए आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को भी जिम्मेदार ठहराया है। आप के गोवा अध्यक्ष अमित पालेकर का कहना है कि कांग्रेस और आप को मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए था। अगर दोनों मिलकर चुनाव लड़ते तो परिणाम अलग होते। क्योंकि कुछ सीटों पर भाजपा कम अंतर पर जीती है। 

विज्ञापन


पालेकर ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित हैं, लेकिन आप ने इसे जनता का फैसला मानकर स्वीकार कर लिया है। कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में हार के अंतर को देखते हुए अगर कांग्रेस और आप ने मिलकर चुनाव लड़ा होता तो इससे मदद मिलती।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने कुछ चीजों को कम करके आंका। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की हार में सत्ता विरोधी लहर ने भी भूमिका निभाई। उन्होंने एक्स पर लिखा कि हम भाजपा के पक्ष में दिल्ली के लोगों के बहुमत के फैसले को स्वीकार करते हैं। हम उन सभी के आभारी हैं जो आम आदमी पार्टी के साथ खड़े थे। भाजपा और आप के बीच वोटो में दो प्रतिशत का अंतर यह दर्शाता है कि पार्टी ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नतीजे चौंकाने वाले थे लेकिन साथ ही उन्होंने हमें दिल्ली और भारत के लोगों के लिए और अधिक काम करने की ऊर्जा दी है। आप अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में गोवा सहित पूरे भारत में अपनी ईमानदार राजनीति को जारी रखेगी।


भाजपा की 27 साल बाद वापसी, आप का 12 साल का शासन खत्म
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीती हैं। भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापस लौट रही है। चुनावी नतीजों के मुताबिक आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटों पर जीत हासिल कर सकी। इससे आम आदमी पार्टी का 12 साल के शासन का अंत हो गया। भाजपा ने आप के सभी वरिष्ठ नेताओं को हरा दिया है। आप के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज समेत तमाम बड़े नेता चुनाव हारे हैं। भाजपा की इस प्रचंड जीत ने दिल्ली की राजनीति को नया आकार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed