फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aam Aadmi Party will not tie up with Trinamool Congress in Goa Assembly elections Latest News Update

गोवा: ममता की पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी आप, कहा- हमारी पार्टी चुनाव में अच्छे उम्मीदवार उतारेगी

Sun, 12 Dec 2021 06:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 12 Dec 2021 06:02 PM IST
सार

आतिशी ने ट्वीट कर लिखा कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रही हूं कि हमारी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस का गठबंधन नहीं होगा। इसलिए उनके साथ बातचीत का सवाल ही नहीं है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party will not tie up with Trinamool Congress in Goa Assembly elections Latest News Update
ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल - फोटो : Social Media

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने रविवार को गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। पार्टी ने बताया कि गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए वह तृणमूल कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी की गोवा प्रभारी आतिशी ने बताया कि हमारी पार्टी गोवा में अच्छे उम्मीदवार उतारेगी। इससे लोगों को नया विकल्प मिलेगा। हम राज्य में ईमानदार एवं भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाएंगे। गोवा में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

विज्ञापन


आतिशी ने ट्वीट कर लिखा कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रही हूं कि हमारी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस का गठबंधन नहीं होगा। इसलिए उनके साथ बातचीत का सवाल ही नहीं है। हम गोवा में अच्छे उम्मीदवारों के साथ नया विकल्प देने और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



ममता और अभिषेक बनर्जी गोवा में
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी रविवार को दो दिवसीय दौरे के लिए गोवा पहुंचे। तृणमूल कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गोवा में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रही है। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी का गत दो महीने में गोवा का यह दूसरा दौरा है। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि ममता बनर्जी का गोवा के बेनौलिम, पणजी और अस्सनोरा में तीन जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

चुनावी फायदे के लिए टीएमसी गोवा में फर्जी वादे कर रही: भाजपा
भाजपा ने गोवा में हर परिवार की एक महिला सदस्य को हर महीने पांच हजार रुपये देने का वायदा करने पर टीएमसी पर हमला बोला और कहा कि ममता बनर्जी नीत पार्टी चुनावी फायदे को ध्यान में रखते हुए लोगों को फर्जी आश्वासन दे रही है। भाजपा ने यह भी कहा कि टीएमसी ने पश्चिम तटीय राज्य में नौकरियों के सृजन के बारे में बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed