फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aam Aadmi Party will contest the 2023 Panchayat elections in West Bengal

आप के हौंसले बुलंद: पंजाब फतेह के बाद पर बंगाल पर नजर, नगर पंचायत चुनाव से होगी शुरुआत

Mon, 14 Mar 2022 04:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 14 Mar 2022 04:59 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में साल 2023 में होने वाले पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी भी भागीदारी करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान की तरफ से इसको लेकर निर्देश दिए जा चुके हैं। निर्देशों के अनुसार पार्टी की स्थानीय इकाइयों ने इसको लेकर अभियान भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party will contest the 2023 Panchayat elections in West Bengal
आम आदमी पार्टी - फोटो : PTI

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव में धमाकेदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी के हौंसले बुलंद हैं। देश के दो राज्यों में सत्ता चलाने वाली पार्टी के पश्चिम बंगाल के इंचार्ज संजय बासु ने सोमवार को बड़ा एलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल में साल 2023 में होने वाले पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी भी भागीदारी करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान की तरफ से इसको लेकर निर्देश दिए जा चुके हैं। निर्देशों के अनुसार पार्टी की स्थानीय इकाइयों ने इसको लेकर अभियान भी शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने 13 मार्च को एक रैली भी की। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान के चेहरे पर प्रचंड जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 92 सीटें जीतकर राज्य में पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल किया है। वहीं सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही। कांग्रेस को पंजाब में 18 सीटें जीतकर संतोष करना पड़ा। खुद सीएम चन्नी को दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाक के नीचे सत्तारूढ़ 'आप' पार्टी ने अब राष्ट्रीय स्तर पर पैर जमाने शुरू कर दिए हैं l भाजपा और कांग्रेस के बाद आप ऐसी तीसरी राजनीतिक पार्टी हो गई है जिसकी कि एक से अधिक राज्यों में सरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed