फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aam Aadmi Party launches Selfie with Temple campaign Know More Latest News Update

उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी ने शुरू की सेल्फी विद टेंपल अभियान की शुरूआत, जानिये क्यों हुई ये पहल

Wed, 15 Sep 2021 09:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 15 Sep 2021 09:54 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी नेता नवीन पिरशाली ने कहा कि केवल चार दिनों के बीच 22,976 लोगों ने अपने महत्त्वपूर्ण सुझाव देकर बताया है कि उत्तराखंड राज्य के मंदिरों की स्थिति को बेहतर करने के लिए और उसे पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाने के लिए क्या किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party launches Selfie with Temple campaign Know More Latest News Update
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में सेल्फी विद टेंपल अभियान की शुरुआत की है। पार्टी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास या जिन मंदिरों से उनका विशेष लगाव हो, उनके साथ अपनी एक सेल्फी लेकर पोस्ट करें। इसके साथ ही इन मंदिरों की वर्तमान स्थिति को सुधारने और उसे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया जाएगा। पार्टी का दावा है कि अब तक इस अभियान से चार दिनों में 24 हजार लोग जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी नेता नवीन पिरशाली ने कहा कि केवल चार दिनों के बीच 22,976 लोगों ने अपने महत्त्वपूर्ण सुझाव देकर बताया है कि उत्तराखंड राज्य के मंदिरों की स्थिति को बेहतर करने के लिए और उसे पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाने के लिए क्या किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक राजधानी की सफल वेबसाइट लॉन्च के बाद अब आप पार्टी अपना नया अभियान सेल्फी विद टेंपल शुरु करने जा रही है। 
विज्ञापन


इस अभियान के माध्यम से आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की जनता से अपील करती है कि लोग आपके गांव-शहर, मोहल्ले में जहां कहीं भी आपके ईष्ट देवता, मंदिर या पौराणिक देव स्थल हैं उसकी जानकारी जनता सेल्फी विद टेंपल के जरिए हमसे साझा करे जो उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed