फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aam Aadmi Party Delhi model of corruption is successful in Punjab too Congress alleges Latest News Update

Aap vs Congress: आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार का दिल्ली मॉडल पंजाब में भी सफल, कांग्रेस ने लगाया आरोप

Wed, 25 May 2022 10:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 25 May 2022 10:43 PM IST
सार

अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए क्रांतिकारी आंदोलन चलाने वाले आज स्वयं भ्रष्टाचार में आकंठ दुबे हुए हैं। उनकी सच्चाई सामने आ गई है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party Delhi model of corruption is successful in Punjab too Congress alleges Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के स्वास्थ मंत्री कमीशन खोरी में रिश्वत लेते हुए पकड़े गए। यह अरविन्द केजरीवाल के दिल्ली मॉडल की भ्रष्ट राजनीति का जीता जागता उदाहरण है। पंजाब में आम आम आदमी पार्टी का एक विधायक को  पहले ही अपराधिक मामले में तीन वर्ष की सजा हो चली है। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि अरविन्द केजरीवाल के भ्रष्टाचार का खेल दिल्ली से लेकर पंजाब तक में फलफूल रहा है।

विज्ञापन


अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए क्रांतिकारी आंदोलन चलाने वाले आज स्वयं भ्रष्टाचार में आकंठ दुबे हुए हैं। उनकी सच्चाई सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की इसी भ्रष्ट सोच के कारण उनके ज्यादातर साथी उनका साथ छोड़ चुके हैं। आज उनके साथ वही लोग हैं जो उनके भ्रष्टाचार में उनका साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता जल्द ही केजरीवाल को उनके कार्यों की सजा देगी। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि केजरीवाल का आधा मंत्रीमंडल और 80 प्रतिशत विधायक भ्रष्टाचार के चलते अपराधिक मामलों में लिप्त हैं। आप पार्टी के अनेक निगम पार्षद स्टिंग ऑपरेशन में भ्रष्टाचार में खुलेआम लिप्त पाए गए मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र के वार्ड से निगम पार्षद को सीबीआई द्वारा पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की असलियत जनता के सामने आ गई है और जल्दी ही इसका हिसाब होगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed