फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaj Ke Din 30 June Major Events PM Modi Ministries Secretary Meeting SIR in states begin news updates

आज के दिन: PM मोदी मंत्रालय के सचिवों के साथ शासन व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, पांच राज्यों में SIR की शुरुआत

Tue, 30 Jun 2026 06:10 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 30 Jun 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ke Din 30 June Major Events PM Modi Ministries Secretary Meeting SIR in states begin news updates
30 जून 2026 की बड़ी घटनाएं। - फोटो : अमर उजाला
आज 30 जून 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। यह दिन राजनीति, प्रशासन, खेल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह बनने जा रहा है। जहां पीएम मोदी आज मंत्रालय और विभागों के सचिवों के साथ शासन व्यवस्था और सुधारों की रणनीतिक समीक्षा करेंगे तो वहीं दिल्ली, झारखंड समेत पांच राज्यों में आज से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सचिवों के साथ अहम बैठक
शासन व्यवस्था और सुधारों की रणनीतिक समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में आम जनजीवन को सुलभ बनाने और व्यापार को आसान बनाने से जुड़े सुधारों पर चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आंध्र प्रदेश दौरा
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 30 जून को आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंच रही हैं। इस दिन वे विजयनगरम में स्थित केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ की रामपुर में जनसभा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून को रामपुर का दौरा करेंगे, जहां वे मिलक शाहबाद विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रामपुर की जनता को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए उनका लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

कांग्रेस के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का अयोध्या दौरा
राम मंदिर के फंड में कथित गबन के चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल अयोध्या जाकर राम मंदिर में दर्शन करेगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में जाने वाले इस दल में कई सांसद और पूर्व विधायक शामिल होंगे। 

पांच राज्यों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू
कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र, मेघालय और झारखंड में 30 जून से मतदाता सूची के विशेष सघन संशोधन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 29 जुलाई तक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस संशोधन प्रक्रिया में पहचान के लिए पासपोर्ट को एक वैध दस्तावेज माना जाएगा।

एलपीजी ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 
एचपी, इंडेन और भारत गैस के ग्राहकों के लिए अपना ई-केवाईसी पूरा करने की आखिरी तारीख 30 जून है। इसके अलावा, जिन ग्राहकों के पास पाइप वाली गैस (पीएनजी) की सुविधा मौजूद है, उन्हें 30 जून तक अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है, ऐसा न करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।

भोजपुर में भरत भूषण तिवारी की विशाल श्रद्धांजलि सभा
बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में 17 जून को एक मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी की श्रद्धांजलि सभा और ब्रह्मभोज का आयोजन 30 जून को किया जाएगा। इस वृहद आयोजन में लगभग 15 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

दक्षिण अफ्रीका में प्रवासियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन
दक्षिण अफ्रीका में विदेशी अफ्रीकी प्रवासियों को देश छोड़ने के लिए दी गई 30 जून की समय सीमा खत्म हो रही है। 'मार्च एंड मार्च' आंदोलन के नेतृत्व में होने वाले राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और नाइजीरिया, घाना सहित कई अफ्रीकी देशों ने अपने नागरिकों के बचाव के लिए अलर्ट जारी किया है।

फीफा विश्व कप में राउंड ऑफ 32 के अहम मुकाबले
खेल जगत के लिए भी 30 जून का दिन काफी रोमांचक रहेगा, जब फीफा विश्व कप के नॉकआउट चरण के तहत कई शानदार मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय समयानुसार इस दिन नीदरलैंड्स का सामना मोरक्को सुबह 6:30 बजे और आइवरी कोस्ट का सामना नॉर्वे रात 10:30 बजे से होगा। इसी दिन फ्रांस का मुकाबला स्वीडन से देर रात 2.30 बजे होना है।

नालंदा में सीएम करेंगे आईसीयू का उद्घाटन
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 30 जून को नालंदा जिले के सदर अस्पताल में मरीजों के लिए तैयार किए गए पांच बेड के नए आईसीयू का उद्घाटन करेंगे। लंबे समय से आईसीयू की कमी झेल रहे इस अस्पताल में नई सुविधा के शुरू होने से अब हार्ट अटैक या गंभीर दुर्घटनाओं वाले मरीजों को 16 किलोमीटर दूर पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed