{"_id":"6871d4b88dcf4b574808fdf7","slug":"aaib-report-ahemdabad-air-india-flight-crash-fuel-engine-airplane-weight-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAIB Report: उड़ान के तीन सेकेंड बाद बंद हुई ईंधन आपूर्ति, 29 सेकेंड में विमान क्रैश; जांच रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AAIB Report: उड़ान के तीन सेकेंड बाद बंद हुई ईंधन आपूर्ति, 29 सेकेंड में विमान क्रैश; जांच रिपोर्ट में खुलासा
Sat, 12 Jul 2025 10:39 AM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Sat, 12 Jul 2025 10:39 AM IST
सार
AAIB Report: अहमदाबाद विमान हादसे पर एएआईबी की शुरुआती रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि विमान का ईंधन और टेक-ऑफ वजन तय मानकों के भीतर था। हालांकि इसके बावजूद दोनों इंजन टेक-ऑफ के तुरंत बाद अचानक बंद हो गए। कॉकपिट की रिकॉर्डिंग में पता चला कि एक पायलट ने पूछा कि कटऑफ क्यों किया? जवाब में दूसरे पायलट ने कहा कि मैंने नहीं किया। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे की एएआईबी रिपोर्ट में कई खुलासे
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की शुरुआती रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान (एआई 171) 12 जून को जब अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने लगा तो केवल तीन सेकेंड बाद ही ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई। टेकऑफ के बाद दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति बंद होते ही केवल 29 सेकेंड बाद विमान मेघाणीनगर में क्रैश हो गया।
एएआईबी की रिपोर्ट के मुताबिक टेकऑफ के समय ईंधन सप्लाई बंद होते ही इंजनों की पंखे की गति कम होने लगी थी। 213.4 टन वजन के साथ उड़ा विमान हवाई अड्डे की परिधि की दीवार पार करने से पहले ही नीचे आने लगा। इस समय विमान में 54,200 किलोग्राम फ्यूल था और टेक-ऑफ वजन 2,13,401 किलोग्राम रहा, जो अधिकतम अनुमत वजन 2,18,183 किलोग्राम से कम था। रिपोर्ट में कहा गया है कि एयरक्राफ्ट ने 180 नॉट्स की अधिकतम रफ्तार हासिल की और उसी दौरान दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच रन से कटऑफ में बदल गए। इन दोनों स्विच में सिर्फ 1 सेकंड का अंतर था।
कॉकपिट रिकॉर्डिंग से क्या पता चला?
एएआईबी ने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का भी विश्लेषण किया है। इसमें एक पायलट दूसरे से पूछता है, "तुमने कटऑफ क्यों किया? जवाब मिलता है, "मैंने नहीं किया।" इससे अंदेशा है कि ये कटऑफ स्वचालित या तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुआ, जिसे अब गहराई से जांचा जा रहा है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि पायलटों ने दोनों इंजनों को फिर से शुरू करने की कोशिश की। इंजन-1 दोबारा शुरू होने लगा और उसकी गति रिकवर होने लगी, लेकिन इंजन-2 बार-बार फ्यूल रीइंट्रोड्यूस करने के बावजूद पर्याप्त गति नहीं पकड़ पाया।
ये भी पढ़ें- बोइंग और इंजन निर्माता GE पर फिलहाल कार्रवाई नहीं, अहमदाबाद हादसे पर रिपोर्ट में ब्यूरो
रखरखाव में कोई खामी नहीं मिली
एएआईबी ने विमान VT-ANB के मेंटेनेंस रिकॉर्ड की भी जांच की। इसमें पाया गया कि थ्रॉटल कंट्रोल मॉड्यूल 2019 और 2023 में बदला गया था, लेकिन इसका संबंध फ्यूल कटऑफ से नहीं था। फ्यूल स्विच को लेकर साल 2023 के बाद कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई।
ये भी पढ़ें- 'जांच प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेगी कंपनी'; 15 पेज की जांच रिपोर्ट पर एअर इंडिया
फिलहाल एएआईबी ने B787-8 या GE GEnx-1B इंजन ऑपरेटर्स के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। जांच आगे जारी है और अन्य तकनीकी दस्तावेजों की भी समीक्षा की जा रही है। एअर इंडिया ने बयान जारी कर कहा है कि वे जांच एजेंसियों के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं और रिपोर्ट की हर जानकारी पर निगरानी रख रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन