फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aadhar card Can impact on election results: Supreme Court

चुनाव नतीजों पर असर डाल सकता है आधार कार्ड का डाटा: सुप्रीम कोर्ट

Wed, 18 Apr 2018 05:28 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Apr 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
aadhar card Can impact on election results: Supreme Court
आधार कार्ड
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि आधार डाटा लीक एक गंभीर मसला है और यह चुनाव नतीजों को प्रभावित कर सकता है। शीर्ष अदालत ने आधार की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच जजों की पीठ ने कहा कि आधार डाटा के दुरुपयोग से जुड़ी आशंकाएं वास्तविक हैं। इन आंकड़ों का इस्तेमाल चुनाव में हेराफेरी करने के लिए किया जा सकता है। पीठ ने कहा, ‘असल चिंता चुनाव में डाटा ब्योरे के दुरुपयोग को लेकर है। आधार का अस्तित्व किसी दूसरी दुनिया में नहीं इसी दुनिया में है। इसके दुरुपयोग पर विचार करते समय हमें इसका ध्यान रखना ही होगा।’ उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इसका इस्तेमाल कर चुनाव नतीजों को प्रभावित किया गया तो क्या लोकतंत्र बचा रहेगा।
विज्ञापन


शीर्ष अदालत में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से पेश वकील राकेश द्विवेदी ने कहा कि अदालत को आधार की हर अधिसूचना की जांच निजता के आधार पर करनी चाहिए। आधार की संपूर्ण स्कीम को खारिज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने के लिए कैंब्रिज एनालिटिका द्वारा फेसबुक यूजर्स के डाटा चोरी की बुनियाद पर आधार को खारिज नहीं किया जा सकता। कई याची आधार की जगह स्मार्ट कार्ड की पैरवी कर रहे हैं क्योंकि गूगल जैसी संस्थाएं नहीं चाहती हैं कि आधार सफल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गलत तरीके से आधार डाटा प्राप्त करने का मामला सामने आ चुका है। इससे जुड़ी सूचनाएं लीक होने की खबरें भी आती रही हैं। हाल में महज 500 रुपये में आधार डाटा प्राप्त करने की रिपोर्ट मीडिया में आई थी। इसके बाद से आधार डाटा लीक को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed