{"_id":"5af4ac9b4f1c1b87098b9088","slug":"aadhar-bill-to-finance-bill-issue-is-a-completely-troublemaker-for-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार बिल को वित्त विधेयक बनाने से आधी संसद हो गई थी पंगु: जयराम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आधार बिल को वित्त विधेयक बनाने से आधी संसद हो गई थी पंगु: जयराम
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 11 May 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि आधार कानून को वित्त विधेयक के तौर पर लाने के गंभीर परिणाम हुए क्योंकि इससे आधी संसद पंगु हो गई थी।
विज्ञापन
रमेश की तरफ से वरिष्ठ वकील पी. चिदंबरम मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ के समक्ष पेश हुए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के साथ ही राष्ट्रपति भी वित्त विधेयक पर अपनी राय नहीं रख सके थे।
विज्ञापन
चिदंबरम ने कोर्ट से कहा कि बिल को राज्यसभा की प्रभावी हिस्सेदारी के बिना और यहां तक कि राष्ट्रपति की मंजूरी के बिना पारित कराया गया। ऐसे में कोर्ट एक ऐसे बिल की रक्षा नहीं कर सकती है जोकि मूलभूत रूप से असंवैधानिक है। एक गैर मनी बिल को मनी बिल के तौर पर पारित कराने के बहुत गंभीर नतीजे हुए।
विज्ञापन
उन्होंने आधार कानून के सेक्शन 57 का भी जिक्र किया और कहा कि यह किसी भी निजी कारपोरेट संस्था को पहचान के लिए आधार डाटा के इस्तेमाल की शक्ति देता है और मनी बिल के साथ इसका संवैधानिक योजनाओं के साथ काम करने से कोई लेनादेना नहीं है।
उन्होंने आधार कानून को रद्द करने और संसद को फिर से इसको देखने की अनुमति देने की मांग की। इससे पहले कोर्ट ने कहा था कि वह इस बात की समीक्षा करेगा कि कोर्ट लोकसभा अध्यक्ष के किसी बिल को मनी बिल मानने के फैसले की जांच कर सकता है या नहीं।