{"_id":"5aad1e9e4f1c1bb1758b5ee4","slug":"aadhaar-use-caution-when-sharing-deatils-online-says-uidai","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार रखने वाले हो जाएं सावधान, UIDAI ने दी ये बड़ी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आधार रखने वाले हो जाएं सावधान, UIDAI ने दी ये बड़ी जानकारी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Mar 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूआईडीएआई ने शनिवार को लोगों से किसी भी सेवा का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आधार नंबर समेत अन्य निजी जानकारी साझा करते वक्त सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
उसने गूगल सर्च पर मेरा आधार, मेरी पहचान टाइप करने पर आधार की पीडीएफ फाइल खुलने संबंधी रिपोर्ट को सिरे से खारिज किया है। उसने दावा किया कि यह आधार और इसके डाटाबेस की सुरक्षा से छेड़छाड़ का मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने एक बयान में कहा कि आधार की जानकारी गूगल सर्च करते ही मिलने संबंधी रिपोर्ट हकीकत से परे है और इसका आधार और डाटाबेस की सुरक्षा से कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
आधार और डाटाबेस पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें दिखाई दे रहे कोई भी आधार कार्ड यूआईडीएआई के डाटाबेस नहीं लिया गया है।
साथ ही उसने कहा कि यदि कोई अनधिकृत रूप से किसी की निजी जानकारी जैसे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट, फोटोग्राफ आदि को सार्वजनिक करता है तो उसके खिलाफ पीड़ित व्यक्ति दीवानी का मामला दर्ज करा सकता है।