{"_id":"57997b654f1c1bc06121e97c","slug":"aadhaar-compulsory-for-class-x-xii-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब 10वीं और 12वीं के लिए 'आधार' हुआ जरूरी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब 10वीं और 12वीं के लिए 'आधार' हुआ जरूरी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Jul 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने आधार को अनिवार्य बना दिया है। अब कक्षा 10 व 12 के छात्रों को फॉर्म भरते समय आधार नंबर देना होगा।
विज्ञापन
बोर्ड ने साफ कर दिया है कि जिस छात्र के पास आधार नंबर नहीं होगा वो फॉर्म नहीं भर पाएगा। बोर्ड ने सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी कर साफ बोल दिया है कि सभी छात्रों को अपने फॉर्म में आधार नंबर का उल्लेख करना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
साथ ही बोर्ड ने आदेश दिया है कि सभी स्कूल छात्रों के आधार नंबर का ब्योरा अपने पास रखे और बोर्ड को भी उपलब्ध कराए, और यह भी सुनिश्चित करें कि सभी छात्रों के पास आधार कार्ड हो।
विज्ञापन
गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का अहम फैसला
बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि जिन छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं होगा उन्हें उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने छात्रों को पहले से ही अवगत करा दिया है। छात्रों के पास दो महीने का समय है इस बीच सभी छात्रों को अपना-अपना आधार नंबर उपलब्ध करवाना होगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बोर्ड ने सभी स्कूलों को कहा है कि वो आधार कार्ड बनाने के लिए स्कूलों में कैंप लगवाएं ताकि सभी छात्रों के आधार कार्ड बन सकें।
बोर्ड के सचिव आर. आई. पटेल का कहना है कि, सरकार ने यह तय किया है कि छात्रों की छात्रवृति सीधे उनके खाते में जमा करने के लिए आधार कार्ड को भी अनिवार्य कर दिया है, इसी क्रम में हमने भी यह फैसला लिया है कि सभी छात्रों के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।