फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A tiffin box, saucer, cup and spoon made of gold were stolen from Nizam Museum of Hyderabad

बेखौफ अपराधियों ने निजाम म्यूजियम से चुराया सोने का टिफिन, चम्मच, कप और प्याला

Tue, 04 Sep 2018 09:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Tue, 04 Sep 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
A tiffin box, saucer, cup and spoon made of gold were stolen from Nizam Museum of Hyderabad
gold tiffin box

अपराधियों के मन में पुलिस का बिल्कुल भी डर नहीं है। इसी वजह से आए-दिन चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं लेकिन हालिया चोरी किसी घर में नहीं बल्कि एक म्यूजियम में हुई। रविवार की आधी रात को चोर हैदराबाद में स्थित पुरानी हवेली के निजाम म्यूजियम में वेंटिलेटर के जरिए पहुंच गए। यहां पहुंचकर उन्होंने बहूमूल्य हीरे से जड़े हुए सोने का टिफिन बॉक्स, प्याला, कप और चम्मच चुरा ली। इन सभी चीजों का इस्तेमाल हैदराबाद के निजाम मीर उस्मान अली खान, सातवें असफ जाह किया करते थे।

विज्ञापन


हैदराबाद पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई हैं। इन बहूमूल्य चीजों की कीमत अतंरराष्ट्रीय बाजार मे 50 करोड़ है। तीन लेयर वाला टिफिन बॉक्स का वजन 2 किलो है और उसमें हीरे के साथ ही रूबी भी लगा हुआ है। यह निजाम को उपहार में मिला था। पुलिस का कहना है कि उसे म्यूजियम प्रधिकारियों से गायब हुए सामान को लेकर फोन मिला था। एक टीम ने पूरे म्यूजियम परिसर को सील कर दिया है ताकि किसी भी सबूत के साथ छेड़छाड़ ना हो।
विज्ञापन


अपराध स्थल का निरीक्षण करने से पता चला है कि चोर कमरे के अंदर लकड़ी के वेंटिलेटर से रस्सी के जरिए पहुंचे। चोर कमरे से अच्छी तरह से परिचित थे इसी वजह से उन्होंने वेंटिलेटर के जरिए प्रवेश किया ताकि सीसीटीवी कैमरे में कैद होने से बच जाएं। रस्सी के सहारे 20 फीट नीचे आने के बाद ने शीशे को तोड़ दिया और बहूमूल्य सामान को लेकर चले गए। जाने के लिए भी उन्होंने वेटिंलेटर को ही चुना। घटना के बाद हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार शाम को म्यूजियम का दौरा किया और जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसमें उन्हें एक शख्स वेंटिलेटर के जरिए प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहा है लेकिन उसका चेहरा साफ नहीं है। पुलिस का मानना है कि अपराधी म्यूजियम में काम करने वाला शख्स हो सकता है या फिर कोई पूर्व कर्मचारी। पुलिस के सहायक आयुक्त (मीरचौक खंड) बी आनंद का कहना है, 'मामला दर्ज करने के बाद, डॉग स्कवॉयड और सबूत इकट्ठा करने के लिए एक टीम को मौके पर भेजा गया है। पहले से ही 10 टीमें अपराधियों को पकड़ने के लिए बनाई गई हैं। हमें बताया गया है कि गायब हुई चीजें सातवें निजाम की हैं।' बता दें कि इस समय म्यूजि.यम में 450 चीजें रखी हुई हैं जिसमें से कुछ छठवें निजाम मीर महबूब अली खान से संबंधित हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed