Mumbai: मुंबई हवाई अड्डे पर चेक-इन सिस्टम में आई तकनीकी खराबी, एअर इंडिया सहित कई एयरलाइन की सेवाएं प्रभावित
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डेटा नेटवर्क की खराबी के कारण परिचालन बाधित हो गया है, जिससे एअर इंडिया सहित कई एयरलाइनों के प्रस्थान में देरी हुई है।
विस्तार
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को एक थर्ड-पार्टी डेटा नेटवर्क में आई खराबी के कारण एअर इंडिया सहित कई एयरलाइनों की उड़ानों के संचालन में देरी हुई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि, मुंबई हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ क्योंकि थर्ड-पार्टी डेटा नेटवर्क में खराबी से एयरलाइनों के चेक-इन सिस्टम ठप हो गए।
एक यात्री द्वारा देरी को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएसएमआईए ने बताया कि स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन कदम उठाए गए हैं। एअर इंडिया ने इस संबंध में एक ट्वीट कर जानकारी दी। खराबी के चलते कई यात्रियों को चेक-इन काउंटरों पर लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा।
हवाई अड्डे पर हो रही दिक्कतों को लेकर यात्रियों द्वारा की गई पूछताछ पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में पूरे हवाई अड्डे पर नेटवर्क विफल होने की समस्या आ रही है। हवाई अड्डे पर नेटवर्क संबंधी दिक्कत को संभालने के लिए आपातकालीन उपाय लागू कर दिए गए हैं। हवाई अड्डा प्राधिकरण ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है, जिसके लिए आपातकालीन उपाय शुरू किए गए हैं। हम रुकावटों को कम करने के लिए मैनुअल मोड में काम कर रहे हैं।
Dear Amarpreet, thank you for writing to us. We would like to inform you that we're currently facing a network failure across the airport. We've activated contingencies and are working on resolving the issue with our core team. We're operating in manual mode to minimize…— Mumbai Airport (@CSMIA_Official) August 9, 2025
एयर इंडिया ने कहा, थर्ड-पार्टी डेटा नेटवर्क में खराबी के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर चेक-इन सिस्टम प्रभावित हुआ। जिससे एअर इंडिया सहित कई एयरलाइनों की उड़ानों में देरी हुई है। सिस्टम को बहाल कर दिया गया है, हालांकि स्थिति के सामान्य होने तक हमारी कुछ उड़ानें कुछ समय तक प्रभावित रह सकती हैं।
#TravelAdvisory
— Air India (@airindia) August 9, 2025
A third-party data network outage had impacted check-in systems at Mumbai airport, thereby delaying flight departures of airlines, including Air India. The systems have since been restored, however, some of our flights may continue to be affected for some time as…
ये भी पढ़ें: Trump Tariffs: पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू बोले- किसी दबाव में नहीं आएगा भारत, राष्ट्रीय हित में खुद लेंगे फैसले
मुंबई हवाई अड्डे पर विदेशी नस्ल के 54 जानवरों के साथ यात्री गिरफ्तार
मुंबई हवाई अड्डे पर एक यात्री को विदेशी नस्ल के 54 जानवरों के साथ गिरफ्तार किया गया है। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि यात्री शुक्रवार दोपहर इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान से थाईलैंड के बैंकॉक से आया था। हमने उसके सामान से एल्बिनो रेड ईयर स्लाइडर कछुए, मार्मोसेट और कस्कस जैसी प्रजातियों के 54 जानवर जब्त किए। अधिकारी ने बताया कि रेसक्विंक एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर के विशेषज्ञों ने इन जानवरों को जब्त करने में मदद की। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और सीआईटीईएस (लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर सम्मेलन) के अनुसार जानवरों को बैंकॉक वापस भेजने के तत्काल आदेश जारी किए।