फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   a Tamil Nadu school started honesty store to teach life lessons to children

अनोखी पहल: स्कूल में ईमानदारी स्टोर, बच्चे सीख रहे जीवन का पाठ

Tue, 05 Nov 2019 02:06 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 05 Nov 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
a Tamil Nadu school started honesty store to teach life lessons to children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

तमिनाडु के एक स्कूल ने बच्चों को जीवन का पाठ सिखाने के लिए एक अनोखी पहल करते हुए स्कूल में एक ईमानदारी स्टोर खोला गया है । पुड्डुकोट्टाई में अर्थांगी के पंचायत यूनियन मिडिल स्कूल में बच्चों को ईमेनदारी और जीवन जीने का सलीका समझाने के लिए ईमानदारी स्टोर खोला गया है। इस स्टोर में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजें जैसे- रबड़-पेंसिल, किताब-कॉपी मिलती हैं। खास बात यह है कि स्टोर में पैसों का हिसाब-किताब बड़े नहीं करते। यहां आने वाले बच्चे खुद अपने जरूरत की चीजें लेतें हैं और वहां रखे एक बॉक्स में पैसे रख जाते हैं।

विज्ञापन


इस स्टोर का आइडिया सुझाने वाली गणित की शिक्षिका मेकला कहती हैं कि स्टोर का मकसद बच्चों को जीवन का पाठ पढ़ाना है। हम चाहते हैं कि बच्चे खुद जागरुक और ईमानदार बनें। ईमानदारी स्टोर पर रखे हर सामान पर उसके दाम की एक पर्ची लगी होती है बिना किसी का इंतजार किए और बिना पूछे छात्र यहां से सामान लेते हैं और पैसे बॉक्स में रख देते हैं। इस स्टोर में थिरूकुलर जैसी किताबें भी हैं जिनमें प्रेरक कहानियां हैं।
विज्ञापन


स्टोर में कोई निगरानी तंत्र नहीं रखा गया है ताकि बच्चे बेधड़क अपनी जरूरत की चीजें ले सकें। जब कोई बच्चा किसी चीज के लिए पूरे पैसे नहीं ला पाता तो वह बकाया के बारे में भी सीखता है। इससे उसे गणितीय जोड़-घटाव में भी सीख मिलती है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में नहीं मिलती किताबें, स्टोर बना सहारा

बच्चों को गांव में किताबें गांव में नहीं मिल पाती  ऐसी स्थिति में ईमानदारी स्टोर एक बड़े स्टोर के रूप में उभर कर आया है। स्टोर के जरिए बच्चे ना सिर्फ अपनी मनपसंद की किताबें खरीद पाते हैं बल्कि सही-गलत का चुनाव करना भी सीख रहें हैं। इसके अलावा उन्हें पैसों के प्रबंधन की भी जानकारी हा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed