फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A real 'Kerala story' of a Hindu temple and its bond with Muslims in Malappuram

Kerala: दुर्गा मंदिर के जीर्णोंधार के लिए साथ आए हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग, 2015 में शुरू हुआ था काम

Wed, 10 Apr 2024 04:38 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 04:38 PM IST
सार

केरल के मलप्पुरम में हिंदू मंदिर और मुस्लिमों के साथ उसके संबंध की एक वास्तविक केरल कहानी देखने को मिली है। खास बात है इसमें धार्मिक एकता की मिसाल देखने को मिली है। मंदिर की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रन पी ने कहा कि मंदिर का नवीनीकरण 2015 में शुरू हुआ। हमने धार्मिक औ सांप्रदायिक विभाजन से परे लोगों से योगदान की अपील की है।

विज्ञापन
A real 'Kerala story' of a Hindu temple and its bond with Muslims in Malappuram
मलप्पुरम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जहां एक तरफ 'द केरल स्टोरी' फिल्म के प्रसारण को लेकर बीते दिनों केरल सरकार और केंद्र के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी। इस बीच, केरल के मलप्पुरम में हिंदू मंदिर और मुस्लिमों के साथ उसके संबंध की एक वास्तविक केरल कहानी देखने को मिली है। खास बात है इसमें धार्मिक एकता की मिसाल देखने को मिली है। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन


हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग मंदिर निर्माण के लिए आए साथ
दरअसल, केरल के मलप्पुरम स्थित प्राचीन हिंदू मंदिर, जो वर्षों से अपनी नई मूर्ति की प्रतिष्ठान का इंतजार कर रहा, को मुस्लिम समुदाय के लोगों का साथ मिला है। केरल में मौजूद इस मंदिर को नवीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने योगदान दिया है। यह मुस्लिम बहुल मलप्पुरम जिले के एक साधारण गांव की सांप्रदायिक सद्भाव की वास्तविक केरल कहानी है। 
विज्ञापन


श्री दुर्गा भगवती मंदिर में स्थापित होगी नई मूर्ति
केरल के कोंडोट्टी में मुथुवल्लुर में 400 साल पुरानी श्री दुर्गा भगवती मंदिर के नवीनीकरण के लिए हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हाथ मिलाया। जो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। मंदिर से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि नवीकरण के लिए अबतक खर्च की गई धनराशि का लगभग आधा हिस्सा मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा दिया गया था। नवीकरण का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। देवी दुर्गा की 173 सेमी ऊंची मूर्ति की प्रतिष्ठा सात मई से शुरू होने वाले तीन दिवसीय समारोह में की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर का नवीनीकरण कार्य 2015 से शुरू हुआ था- चंद्रन पी
मंदिर की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रन पी ने कहा कि मंदिर का नवीनीकरण 2015 में शुरू हुआ। हमने धार्मिक औ सांप्रदायिक विभाजन से परे लोगों से योगदान की अपील की है। कई लोगों ने बहुत योगदान दिया है। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि इन योगदान में एक बड़ा हिस्सा मुस्लिम समुदाय के लोगों का है। चंद्रन ने खुशी जाहिर करते हुए याद किया कि कैसे इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) सुप्रीमो सादिक अली शिहाब थंगल और पी के कुन्हालीकुट्टी जैसे वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने योगदान के उनके अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और मंदिर के नवीनीकरण के लिए पूरा समर्थन दिया।


थंगल ने धन जुटाने के लिए पिछले साल वहां आयोजित एक समारोह के दौरान मंदिर का दौरा भी किया था। इस साल मार्च में मंदिर में आयोजित एक समारोह के दौरान मंदिर के थेक्किनियेदथ थरानानेल्लूर पद्मनाभन उन्नी नंबूथिरीपाद ने कुन्हालीकुट्टी को एक प्रेम संदेश 'पत्रिका' सौंपी थी। चंद्रन ने कहा कि चूंकि आईयूएमएल विधायक कुन्हालीकुट्टी कुछ अन्य कार्यक्रमों के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके, इसलिए मंदिर समिति के सदस्यों ने बाद में उनके आवास पर उन्हें पत्रिका सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed