फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A raja blame vinod rai for 2G and questions Former PM Manmohan singh

2G: मनमोहन की चुप्पी पर ए राजा ने उठाए सवाल, कहा- विनोद राय घोटाले के सूत्रधार

Thu, 18 Jan 2018 07:33 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Jan 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
A raja blame vinod rai for 2G and questions Former PM Manmohan singh

पूर्व दूरसंचार मंत्री और 2-जी घोटाले में हाल ही में बरी हुए डीएमके नेता ए राजा ने अपनी किताब ‘2जी सागा अनफोल्ड्स-ए राजा’ में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा है। शीघ्र प्रकाशित होने वाली इस किताब में राजा ने लिखा है कि 2-जी घोटालों के सूत्रधार पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) विनोद राय थे।

विज्ञापन


ए राजा ने लिखा है कि मनमोहन सिंह को उनके सलाहकारों ने गलत तथ्य पेश किए थे। बावजूद इसके वो चुप्पी साधे रहे। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि टेलिकॉम लॉबी ने प्रधानमंत्री कार्यालय पर भी प्रभाव डाला था। 
विज्ञापन


इस महीने के आखिर तक रिलीज होने वाली इस किताब में ए राजा ने लिखा है कि तत्कालीन सीएजी विनोद राय ने 1.76 लाख करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का सिद्धांत दिया था। इस वजह से वही इस घोटाले का सूत्रधार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा ने लिखा है कि उनकी रिपोर्ट कचरा मात्र थी जिसे सर्वसम्मति से कूड़ेदान लायक माना गया है। राजा ने विनोद राय के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है।


राजा ने सीएजी रिपोर्ट बारे में लिखा है कि यह वैसी ही है, जैसे एक बिल्ली आंख बंद करके कहती है कि पूरा ब्राह्मांड अंधकारमय है। बता दें कि इस हाई प्रोफाइल केस में 21 दिसंबर को सीबीआई कोर्ट ने ए राजा और डीएमके सांसद कनिमोझी समेत सभी 17 आरोपियों को बरी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed