फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Palghar Maharashtra Mob Lynching Case Today News in Hindi: petition in Bombay High Court demanding investigation by NIA

पालघर हिंसा की जांच एनआईए से कराने की मांग, बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर

Fri, 24 Apr 2020 06:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 24 Apr 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Palghar Maharashtra Mob Lynching Case Today News in Hindi: petition in Bombay High Court demanding investigation by NIA
बॉम्बे हाई कोर्ट

महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने के मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने की मांग की जा रही है। इसे लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई है। इस घटना में 101 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना को लेकर सियासत में भी गर्माहट बरकरार है। पहले घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई थी, लेकिन राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया था कि गिरफ्तार किया गया कोई भी व्यक्ति मुस्लिम नहीं है। 

विज्ञापन

भाजपा ने लगाया था एनसीपी और कम्युनिस्ट पार्टी पर आरोप

विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने बुधवार को दावा किया था कि वायरल वीडियो फुटेज में साधुओं की पीट-पीटकर हत्या करने वाले लोग एनसीपी और कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता हैं। प्रवीण दरेकर ने कहा कि गृहमंत्री अनिल देशमुख ने 101 आरोपियों की सूची जारी कर यह बताने की कोशिश की है कि इसमें कोई मुस्लिम नहीं है। लेकिन, उन्होंने यह नहीं बताया कि जो सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हैं, वे कौन हैं और किससे संबंधित हैं। 

विज्ञापन


भाजपा नेता दरेकर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि सीसीटीवी फुटेज में एनसीपी के जिला परिषद सदस्य काशीराम चौधरी, पंचायत समिति सदस्य सीताराम चौधरी,  कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता सुनील रावते, रामदास असारे आदि दिख रहे हैं। यदि गृहमंत्री देशमुख इन लोगों का नाम जाहिर करेंगे तो यह पता चलेगा कि साधुओं की हत्या में किसका हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

बता दें कि 16 अप्रैल की रात जब दो साधू और उनका ड्राइवर किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कार से मुंबई से गुजरात के सूरत जा रहे थे। उनके वाहन को पालघर जिले के एक गांव के पास रोक लिया गया जहां भीड़ ने बच्चा चोरी करने के संदेह में तीनों को कार से बाहर निकाला और उनकी लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान महाराज कल्पवृक्षगिरि (70), सुशीलगिरि महाराज (35) और चालक निलेश तेलगड़े (30) के रूप में की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed