फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A Officer jumps in Jhansi from moving train after molesting woman in Bangalore Rajdhani Express

बंगलूरू राजधानी एक्सप्रेस में महिला से छेड़खानी के बाद अफसर ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग

Fri, 29 Jan 2021 04:41 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 29 Jan 2021 04:41 AM IST
विज्ञापन
A Officer jumps in Jhansi from moving train after molesting woman in Bangalore Rajdhani Express
बंगलूरू राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

बंगलूरू राजधानी एक्सप्रेस में छेड़खानी की शिकायत पर बृहस्पतिवार को एक अफसर ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। सूचना पर ट्रेन रुकवाकर सुरक्षाकर्मी घायल को कोच में चढ़ाकर झांसी लाए। जहां उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी भोपाल में एक प्रतिष्ठित कंपनी में डिप्टी महाप्रबंधक है।

विज्ञापन


बंगलूरू से हजरत निजामुद्दीन आ रही राजधानी एक्सप्रेस के ए-1 कोच में सवार एक व्यक्ति दिल्ली जा रहा था, इसी कोच में एक महिला भी दिल्ली जा रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उसके साथ छेड़खानी की थी, उसने इसकी शिकायत कोच में तैनात टीटी से की थी।
विज्ञापन


टीटी ने इसकी सूचना झांसी स्टेशन के कंट्रोल रूम में दी। जीआरपी व आरपीएफ की टीम प्लेटफॉर्म पर सतर्क हो गई। उधर आरोपित व्यक्तिने खजराहा व बिजौली स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। यात्री के ट्रेन से गिरते ही कोच में हड़कंप मच गया और तत्काल ट्रेन रुकवाई गई। घायलावस्था में आरोपी को कोच में चढ़ाकर झांसी लाया गया और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed