{"_id":"57520da94f1c1b7d2f109ce7","slug":"a-minister-pressurised-police-on-jawahar-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर बागः प्रदेश के एक मंत्री ने बांधे पुलिस के हाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जवाहर बागः प्रदेश के एक मंत्री ने बांधे पुलिस के हाथ
ब्यूरो / अमर उजाला, मथुरा
Updated Sat, 04 Jun 2016 04:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर बाग में जुटी भीड़ खदेड़ने के लिए कई दफा कोशिश हुई लेकिन हर बार सियासी दखल के कारण पुलिस के हाथ बंधे रहे। प्रदेश सरकार के एक मंत्री तो इस संबंध में अफसरों से बात भी करते थे। वह अधिकारियों से कहते कि कुछ दिन के बाद यह खुद ही निकल जाएंगे लिहाजा सख्ती न की जाए।
विज्ञापन
शुरुआत में तो जवाहर बाग पर कब्जा करने वालों की संख्या मुश्किल से 500 के करीब ही थी, लेकिन बाद में यह बढ़कर ढाई से तीन हजार तक हो गई थी। जब संख्या बढ़ी तो यह लोग पुलिस पर हावी होते चले गए।
विज्ञापन
अधिकारी इन्हें निकालने की कोशिश करते लेकिन ऊपर से पड़ने वाले दबाव के कारण खामोश हो जाना पड़ता। कुछ अधिकारियों का कहना था कि एसपी सिटी इस प्रकरण पर सबसे ज्यादा गंभीर थे। वह कई दफा प्लानिंग के साथ जवाहर बाग खाली कराने जाते मगर उन्हें जरूरत के हिसाब से फोर्स ही नहीं मिलती थी। वह कई दफा अधिकारियों के पास भी गए मगर हर बार टाल दिया जाता
विज्ञापन
था।