{"_id":"5b9f420a867a557fe0598af1","slug":"a-massive-fire-on-sunday-completely-gutted-more-than-400-shops-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता : 30 घंटे बाद भी नहीं बुझी बागरी बाजार में लगी आग, चार सौ दुकानें खाक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता : 30 घंटे बाद भी नहीं बुझी बागरी बाजार में लगी आग, चार सौ दुकानें खाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
कोलकाता के सेन्ट्रल पार्क स्थित प्रसिद्ध बागरी बाजार में रविवार तड़के लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल विभाग के मुताबिक आग पर काबू पाने में अभी और कई घंटे लग सकते हैं।
विज्ञापन
कैनिंग स्ट्रीट में यह आग बाजार के अन्य हिस्सों में भी फैल गयी है। फिलहाल, 35 दमकल गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं। दमकलकर्मी बाजार में लगी आग पर काबू पाने के लिए छह दिशाओं से पानी का छिड़काव कर रहे हैं।मौके का मुआयना करने वाले पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को स्थित में कुछ सुधार आया है। दमकलकर्मी अभी भी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया कि आग पर काबू पाने में अभी और कई घंटे लग सकते हैं।उन्होंने बताया कि आग करीब-करीब पूरी इमारत में फैल गयी है। दुकानों के भीतर भारी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग फैली है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ज्यादातर दुकानों के शटर बंद हैं। इस वजह से उन्हें दिक्कत हो रही है। इसके बावजूद वे आग बुझाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इलाके में पानी की कमी होने के कारण भी आग पर काबू पाने में दिक्कत आ रही है।