{"_id":"5cd8e48fbdec22074618a5f3","slug":"a-man-in-mumbai-atm-had-sexual-harassment-to-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में युवक ने महिला से की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होेने पर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एटीएम में युवक ने महिला से की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होेने पर गिरफ्तार
Mon, 13 May 2019 02:18 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 13 May 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
आरोपी व्यक्ति
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के एक एटीएम में महिला से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। रविवार की सुबह तीन बजे 23 साल की महिला ऑटो ड्राइवर को किराए के पैसे देने के लिए थाणे के कोपारी इलाके के एक एटीएम में गई। एटीएम में पहले से ही एक युवक मौजूद था जो महिला की मदद के बहाने उसके पास आया।
विज्ञापन
युवक ने पास आकर महिला से अश्लील हरकत करने की कोशिश की। वो महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा। इस घटना का महिला ने वीडियो बना लिया। वीडियो बनता देख युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। महिला ने एटीएम से बाहर निकलकर पास में खड़ी पुलिस वैन को वीडियो दिखाई और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
साथ में महिला ने इस वीडियो ट्विटर पर भी शेयर कर दिया। पुलिस तुरंत हरकत में आई और वीडियो के आधार पर आरोपी की शिनाख्त करते हुए रविवार की शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। अब वह पुलिस की हिरासत में है। आरोपी की पहचान संदीप कुंभारकर के रुप में हुई है।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि युवक ने एटीएम से पैसे निकालने को लेकर मदद करने की बात कही, फिर बाद में उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। इसके बाद वो अपना प्राइवेट पार्ट दिखने लगा। महिला ने आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया है।