फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A lawyer, Sudipto Roy arrested for giving a threat to Asansol CBI Court judge bail for Anubrata Mondal

बंगाल: ' टीएमसी नेता को छोड़ दो नहीं तो ड्रग्स केस में फंसा देंगे', CBI जज को धमकी देने वाला वकील गिरफ्तार

Tue, 30 Aug 2022 10:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आसनसोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आसनसोल Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 30 Aug 2022 10:30 AM IST
सार

सीबीआई ने पशु तस्करी के मामले में ममता के करीबी और टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है।  सीबीआई के मुताबिक 2015 से 2017 के दौरान सीमा सुरक्षा बल को 20,000 से ज्यादा पशुओं के कटे सिर मिले थे।
 

विज्ञापन
A lawyer, Sudipto Roy arrested for giving a threat to Asansol CBI Court judge bail for Anubrata Mondal
पुलिस के साथ अनुब्रत मंडल(फाइल) - फोटो : Twitter

विस्तार

पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीबीआई कोर्ट के न्यायाधीश राजेश चक्रवर्ती को धमकी भरा पत्र देने के आरोप में एक वकील सुदीप्त रॉय को गिरफ्तार किया गया है। वकील ने ममता के करीबी और टीएमसी के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल को जमानत देने की मांग की थी। वकील ने धमकी भरे पत्र में कहा कि अगर ममता बनर्जी के करीबी अनुब्रत मंडल को जमानत नहीं दी गई तो जज और उसके परिवार को NDPS मामले में फंसा दिया जाएगा। बता दें कि NDPS का मामला नशीले पदार्थों के सेवन करने, इसे बनाने, खरीद-बिक्री करने के खिलाफ लगाया जाता है। उसे नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 कहते हैं. इसे शॉर्ट में NDPS एक्ट कहा जाता है।

विज्ञापन


पशु तस्करी मामले में फंसे थे अनुब्रत मंडल
पशु तस्करी मामले में सीबीआई ने अनुब्रत मंडल को 11 अगस्त को गिरफ्तार किया था। उसके बाद अनुब्रत को आसनसोल की सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 10 दिन की रिमांड पर भेजा गया था। अनुब्रत को फिर 24 अगस्त को  14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इससे पहले अनुब्रत के वकीलों ने अनुब्रत मंडल को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज करते हुए, कोर्ट ने अनुब्रत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब उन्हें 7 सितंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


जज ने धमकी की शिकायत की थी
आसनसोल एसपीएल सीबीआई कोर्ट के जज राजेश चक्रवर्ती ने दावा किया था कि उन्हें मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार अनुब्रत मंडल मामले में धमकी मिली है। जस्टिस चक्रवर्ती ने कहा कि उन्हें अनुब्रत मंडल को जमानत की मांग वाला धमकी भरा पत्र मिला है। इसमें कहा गया है कि अनुब्रत को जमानत नहीं दी गई तो उनके परिवार को एनडीपीएस केस में फंसाया जाएगा। बता दें कि टीएमसी बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को सीबीआई ने पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले में कल उनसे सीबीआई दफ्तर में पूछताछ भी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed