फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A helicopter carrying Indian Lulu Group head MA Yusuff Ali and his wife crash landed in Kerala

केरल : लुलु ग्रुप के अध्यक्ष के हेलिकॉप्टर की क्रैश-लैंडिंग, पत्नी समेत सात लोग थे सवार

Sun, 11 Apr 2021 02:53 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 11 Apr 2021 02:53 PM IST
सार

केरल के कोच्चि में एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यहां लुलु ग्रुप के अध्यक्ष यूसुफ अली के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। हेलिकॉप्टर में यूसुफ अली के साथ उनकी पत्नी और कंपनी के कुछ कर्मचारी यात्रा कर रहे थे।

विज्ञापन
A helicopter carrying Indian Lulu Group head MA Yusuff Ali and his wife crash landed in Kerala
हेलिकॉप्टर क्रैश - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवासी भारतीय कारोबारी एम ए यूसुफ अली, उनकी पत्नी और चार अन्य लोगों को लेकर जा रहे एक हेलीकॉप्टर को रविवार सुबह केरल में कोच्चि के पास आपातकालीन स्थिति में दलदली जमीन पर उतारना पड़ा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर में आबू धाबी के लुलु ग्रुप के अध्यक्ष युसूफ अली, उनकी पत्नी और चालक दल के दो सदस्यों सहित दो अन्य यात्री सवार थे, जिन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हेलीकॉप्टर लुलु ग्रुप का ही है, जो खाड़ी देशों में सुपरमार्केट चलाता है। अली को हाल ही में फोर्ब्स पत्रिका की 2021 की अरबपतियों की सूची में शामिल किया गया था। उन्हें पद्मश्री और प्रवासी भारतीय सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि फिलहाल केरल में मौजूद अली कोच्चि स्थित अपने घर से पास के एक अस्पताल में एक रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। अचानक मौसम खराब हो जाने और भारी बारिश होने के चलते पायलट ने एहतियातन हेलीकॉप्टर को किसी सुरक्षित स्थान पर उतारने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकशोर अस्पताल के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। अभी उन्हें चिकित्सीय देखभाल के तहत रखा गया है।  यह घटना आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे पनांगड इलाके में हुई। स्थानीय लोगों ने कहा कि हेलीकॉप्टर के दलदली जमीन पर उतरने के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed