{"_id":"684e9f7a8f5bd31b130e2a78","slug":"a-heartfelt-compilation-of-letters-from-civilians-expressing-support-to-indian-army-during-operation-sindoor-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Sindoor: सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना के लिए जताया आभार, देशवासियों के पत्रों का वीडियो किया शेयर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Operation Sindoor: सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना के लिए जताया आभार, देशवासियों के पत्रों का वीडियो किया शेयर
Sun, 15 Jun 2025 03:55 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 15 Jun 2025 03:55 PM IST
सार
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना ने देश के नागरिकों के पत्रों से भरा एक भावनात्मक वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर साझा किया है। इस में नागरिकों की तरफ से सेना के प्रति अटूट समर्थन, गहरी सराहना और आभार को संकलित किया गया है।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारतीय सेना की तरफ से एक वीडियो सोशल मीडिया साइट एक्स पर साझा किया गया है। इसमें सेना के अदम्य साहस और समर्पण को लेकर देश के आम नागरिकों की तरफ से लिखे गए पत्रों का संकलन है, जिसमें 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान सैनिकों के अटूट समर्थन, गहरी सराहना और आभार को दर्शाया गया है। इस वीडियो में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवाओं की तरफ से लिखे गए पत्र हैं, जिनमें भारतीय सेना के बलिदान और वीरता को सलाम किया गया है।
विज्ञापन
इन पत्रों के माध्यम से देशवासियों ने यह दिखाया है कि सीमाओं पर तैनात हर जवान के पीछे एक पूरा राष्ट्र खड़ा है- गर्व और कृतज्ञता से भरा हुआ। इस वीडियो का अंत एक भावपूर्ण संदेश से होता है। भारतीय सेना – सदैव राष्ट्र सेवा में, सम्मान और समर्पण के साथ।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
एक्स पर इस वीडियो के पोस्ट होते ही हजारों लोगों ने इसे साझा किया और 'जय हिंद', 'सैल्यूट टू इंडियन आर्मी, 'रियल हीरोज' जैसे संदेशों के साथ भावनाएं प्रकट कीं। यह वीडियो सिर्फ पत्रों का संकलन नहीं, बल्कि पूरे देश की भावनाओं की आवाज है – उन वीर जवानों के लिए जो हर परिस्थिति में देश की सेवा में लगे रहते हैं। भारतीय सेना न केवल युद्धभूमि में, बल्कि हर भारतीय के दिल में भी अपनी जगह बनाए हुए है – सम्मान, गर्व और श्रद्धा के साथ।
पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने सात मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। जिसमें कई कुख्यात आतंकी भी मारे गए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़े और दो दशक बाद चरम पर पहुंच गए। वहीं पाकिस्तान की तरफ से भारत के शहरों को निशाना बनाए जाने के बाद, भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने सभी को नाकाम करते हुए उसका माकूल जवाब दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 14 सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर दिए। इससे घबराए पाकिस्तान ने भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू कर लिया।
विज्ञापन
A heartfelt compilation of letters from civilians, expressing their unwavering support, deep admiration and gratitude for the Indian Army during Operation Sindoor.
विज्ञापन
Their words echo pride, resilience and the enduring spirit of heroism that continues to inspire us all.… pic.twitter.com/jKu7vDUJxo— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) June 15, 2025
विज्ञापन
इन पत्रों के माध्यम से देशवासियों ने यह दिखाया है कि सीमाओं पर तैनात हर जवान के पीछे एक पूरा राष्ट्र खड़ा है- गर्व और कृतज्ञता से भरा हुआ। इस वीडियो का अंत एक भावपूर्ण संदेश से होता है। भारतीय सेना – सदैव राष्ट्र सेवा में, सम्मान और समर्पण के साथ।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
एक्स पर इस वीडियो के पोस्ट होते ही हजारों लोगों ने इसे साझा किया और 'जय हिंद', 'सैल्यूट टू इंडियन आर्मी, 'रियल हीरोज' जैसे संदेशों के साथ भावनाएं प्रकट कीं। यह वीडियो सिर्फ पत्रों का संकलन नहीं, बल्कि पूरे देश की भावनाओं की आवाज है – उन वीर जवानों के लिए जो हर परिस्थिति में देश की सेवा में लगे रहते हैं। भारतीय सेना न केवल युद्धभूमि में, बल्कि हर भारतीय के दिल में भी अपनी जगह बनाए हुए है – सम्मान, गर्व और श्रद्धा के साथ।
पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने सात मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। जिसमें कई कुख्यात आतंकी भी मारे गए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़े और दो दशक बाद चरम पर पहुंच गए। वहीं पाकिस्तान की तरफ से भारत के शहरों को निशाना बनाए जाने के बाद, भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने सभी को नाकाम करते हुए उसका माकूल जवाब दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 14 सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर दिए। इससे घबराए पाकिस्तान ने भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू कर लिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन