{"_id":"601795578ebc3e5bb0705348","slug":"a-godown-collapses-in-harihar-compound-of-mankoli-in-bhiwandi-thane-7-people-feared-trapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : मुंबई से सटे भिवंडी के मनकोली में एक इमारत ढही, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : मुंबई से सटे भिवंडी के मनकोली में एक इमारत ढही, एक की मौत, पांच घायल
Mon, 01 Feb 2021 02:07 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवंडी
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 01 Feb 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
भिवंडी में एक इमारत ढही, आठ लोगों के दबे होने की आशंका
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में एक कारोबारी परिसर में सोमवार सुबह एक इमारत गिर गई और इमारत के गिरने से एक शख्स की मौत हो गई और पांच लोग घायल हैं। वहीं इसके अलावा और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। एक नगर निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
ठाणे नगर इकाई के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि भिवंडी के मनकोली नाका में हरिहर कम्पाउंड में स्थित एक इमारत सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट के आसपास ढह गई। उसका इस्तेमाल गोदाम के रूप में किया जा रहा था।
विज्ञापन
#UPDATE | Maharashtra: NDRF has reached the site where a godown has collapsed in Bhiwandi, Thane. One died and 5 persons have been injured in the incident. Rescue operations underway. pic.twitter.com/YX5lbo4vIo
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 1, 2021
उन्होंने बताया कि गोदाम में काम कर रहे करीब सात से आठ श्रमिकों के मलबे के भीतर फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि ठाणे जिले के बचाव बल, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मी तथा भिवंडी और ठाणे के दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) से भी सहायता मांगी गई है। बचाव एवं राहत कार्य अभी जारी है और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।
ठाणे निगम के मुताबिक, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों के बाद अब एनडीआरएफ की टीम और टीडीआरएफ की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। इसके साथ ही ठाणे आपदा बचाव दल की टीम को भी घटना स्थल पर भेज दिया है। लोगों को मलबे से निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।