फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A godown collapses in Harihar compound of Mankoli, in Bhiwandi Thane 7 people feared trapped

महाराष्ट्र : मुंबई से सटे भिवंडी के मनकोली में एक इमारत ढही, एक की मौत, पांच घायल

Mon, 01 Feb 2021 02:07 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवंडी Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 01 Feb 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
A godown collapses in Harihar compound of Mankoli, in Bhiwandi Thane 7 people feared trapped
भिवंडी में एक इमारत ढही, आठ लोगों के दबे होने की आशंका - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में एक कारोबारी परिसर में सोमवार सुबह एक इमारत गिर गई और इमारत के गिरने से एक शख्स की मौत हो गई और पांच लोग घायल हैं। वहीं इसके अलावा और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। एक नगर निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


ठाणे नगर इकाई के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि भिवंडी के मनकोली नाका में हरिहर कम्पाउंड में स्थित एक इमारत सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट के आसपास ढह गई। उसका इस्तेमाल गोदाम के रूप में किया जा रहा था।
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि गोदाम में काम कर रहे करीब सात से आठ श्रमिकों के मलबे के भीतर फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि ठाणे जिले के बचाव बल, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मी तथा भिवंडी और ठाणे के दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) से भी सहायता मांगी गई है। बचाव एवं राहत कार्य अभी जारी है और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।


ठाणे निगम के मुताबिक, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों के बाद अब एनडीआरएफ की टीम और टीडीआरएफ की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। इसके साथ ही ठाणे आपदा बचाव दल की टीम को भी घटना स्थल पर भेज दिया है। लोगों को मलबे से निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed