{"_id":"6676121cae4cf2aeb8068c73","slug":"a-furious-crowd-adamant-on-handing-over-the-accused-of-rape-and-murder-stones-pelted-at-police-station-14-p-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: दुष्कर्म-हत्या के आरोपी को सौंपने पर अड़ी उग्र भीड़; थाने पर पथराव, 14 पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: दुष्कर्म-हत्या के आरोपी को सौंपने पर अड़ी उग्र भीड़; थाने पर पथराव, 14 पुलिसकर्मी घायल
Sat, 22 Jun 2024 05:22 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुंबई
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुंबई
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:22 AM IST
सार
महाराष्ट्र के जलगांव में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को सौंपने की मांग कर रही भीड़ ने थाने पर हमला कर दिया। उग्र भीड़ ने थाने पर जमकर पथराव किया जिसमें इसमें एक इंस्पेकटर सहित 14 पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस लाठियां बरसाकर सभी को खदेड़ा।
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में महिला गवाह को बदमाशों ने मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के जलगांव में शुक्रवार को एक 6 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न और हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी उमाजी भील (35) को सौंपने की मांग कर रही उग्र भीड़ ने थाने पर हमला कर दिया। हमले में एक इंस्पेक्टर सहित 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जामनेर थाने के बाहर पथराव की घटना बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे हुई। 11 जून की रात को जामनेर के चिंचखेड़ा शिवार गांव में छह वर्षीय बच्ची का कथित तौर पर अपहरण किया गया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया था लेकिन पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद बच्ची के परिजन व उसके रिश्तेदार और स्थानीय निवासी पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए और खुद ही सजा देने के लिए आरोपी को उन्हें सौंपने की मांग करने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति को आग भी लगा दी। अंत में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।
विज्ञापन