{"_id":"5a888cfd4f1c1b91268badc5","slug":"a-full-coach-or-special-train-will-now-be-able-to-book-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन बुक कर सकेंगे पूरा एक कोच या स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब ऑनलाइन बुक कर सकेंगे पूरा एक कोच या स्पेशल ट्रेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी खास मौके के लिए किसी ट्रेन के पूरे एक कोच की बुकिंग या किसी विशेष ट्रेन की बुकिंग अब ऑनलाइन संभव हो सकेगी। रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी निर्देशों में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी सर्कुलर के अनुसार आईआरसीटीसी की (एकल खिड़की बुकिंग व्यवस्था) के माध्यम से पूर्ण शुल्क दर (एफटीआर) पर विशेष ट्रेनों, रेलवे कोच और सैलून की बुकिंग की जा सकती है।
विज्ञापन
यह सर्कुलर इस महीने की शुरुआत में जारी किया गया था। इसमें कहा गया है कि अब से कोई भी व्यक्ति या समूह जो एफटीआर पर ट्रेन या कोच बुक करना चाहता है, वह आईआरसीटीसी के जरिये ऑनलाइन बुकिंग करवा सकेगा। वर्तमान में इसके लिए संबंधित पक्ष को उस स्टेशन के स्टेशन मास्टर या मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक के पास जाना होता है।
विज्ञापन