फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A four-year-old child in Andhra Pradesh donated Rs 971 of his savings to the Chief Minister's Relief Fund to combat the corona virus

आंध्र प्रदेश में चार साल के बच्चे ने 971 रुपये किया दान, साइकिल खरीदने के लिए जुटाए थे पैसे

Wed, 08 Apr 2020 01:11 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 08 Apr 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
A four-year-old child in Andhra Pradesh donated Rs 971 of his savings to the Chief Minister's Relief Fund to combat the corona virus
Andhra Pradesh - फोटो : ANI

कोरोना वायरस से इस समय देश जंग लड़ रहा है। इस संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की तरफ से 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में अर्थव्यवस्था को इससे बहुत बड़ा झटका लगा है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह पहले ही साफ कर दिया था कि उनका पहला मकसद देश के नागरिकों की जान बचाना है। संकट की इस घड़ी में केंद्र के साथ राज्य सरकारें और प्रशासन अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। मुश्किल के इस दौर में अब आम नागरिक भी अपना योगदान दे रहा है। इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश की एक मासूम ने सबको हैरान कर दिया है, जहां चार साल के बच्चे ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अपने बचत के पैसों को दान कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल आंध्र प्रदेश में एक चार साल के बच्चे ने अपनी बचत का 971 रुपये दान में दिया है। हेमंथ नाम के इस नन्हें बालक ने विजयवाड़ा में मुख्य मंत्री राहत कोष में 971 रुपये की आर्थिक मदद की है। हेमंथ अपने लिए साइकिल खरीदना चाहता था, जिसके लिए वह काफी समय से बचत कर रहा था, लेकिन अब उसने इन रुपयों को साइकिल खरीदने के बजाए देश की सेवा में लगा दिया है।
विज्ञापन


हेमंथ ने अपनी बचत किए हुए 971 रुपये को तडेपल्ली स्थित वाईएसआरसीपी ऑफिस में राज्य मंत्री पेरनी वेंकटरमैया को सौंपा।

दरअसल मुश्किल के इस दौर में आम नागरिक से लेकर कई दिग्गज सितारे प्रधानमंत्री राहत कोष या फिर मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहायता दे रहे हैं। 

बता दें कि कोरोना वायरस से देश भर में अब तक 4421 लोग प्रभावित हैं। वहीं, इस महामारी की वजह से देशभर में अब तक 114 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस बीच राहत की खबर यह है कि अब तक कोरोना वायरस महामारी से 325 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed