{"_id":"59045e054f1c1bbf18c0bd9d","slug":"a-former-driver-at-jayalalithaa-s-kodanad-estate-kanagraj-died-in-a-road-accident-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक के बाद एक जयललिता के पूर्व सहयोगियों की संदिग्ध हालातों में मौत, अब ड्राइवर की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एक के बाद एक जयललिता के पूर्व सहयोगियों की संदिग्ध हालातों में मौत, अब ड्राइवर की मौत
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
Updated Sat, 29 Apr 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के सिक्योरिटी गार्ड के हत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि शुक्रवार देर रात उनके पूर्व ड्राइवर के सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात सलेम जिले के आतुर इलाके में ये घटना घटी। सबसे दिलचस्प बात ये है कि ड्राइवर सिक्योरिटी गार्ड के मर्डर का मुख्य संदिग्ध था।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, कनगराज के एक अन्य सहयोगी श्याम भी घायल बताया जा रहा है। इस कथित दुर्घटना में उसकी पत्नी विनूप्रिया और बेटी नीतू का भी मौत होने की खबर है।बता दें कि कनगराज साल 2012 तक जयललिता का ड्राइवर था। जयललिता के चाय बागान में गार्ड की हत्या के मामले में उसे प्रमुख संदिग्ध माना जा रहा था। अट्टूर के सलेम में उसकी मौत एक कार हादसे में हो गई जब तेज रफ्तार कार एक बाइक से टकराई। इस एक्सीडेंट में बाइकसवार की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-पनीरसेल्वम के CM बनने का रास्ता साफ, पलानीसामी होंगे AIADMK चीफ!
विज्ञापन
जयललिता के पूर्व ड्राइवर की उस समय मौत हो गई जब एक तेज रफ्तार कार उसकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने उसके शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, पुलिस को तुरंत ही एहसास हुआ कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह कनगराज है। इसलिए पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 (फास्ट ड्राइविंग) और 304 (लापरवाही की वजह से मौत) के तहत मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें-जयलिलता की भतीजी के पति ने पत्नी से अलग बनाई नई पार्टी
गौरतलब है कि कुछ अज्ञात लोगों ने जयललिता के कोडानद एस्टेट के सिक्योरिटी गार्ड बागादुर की हत्या कर दी थी। इसके बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया था। जिसके बाद टीम ने शुक्रवार को तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। स्पेशल टीम ने सड़क हादसे में मारे गए कनगराज की पहचान भी मुख्य संदिग्ध के रूप में की थी और वो उसकी तलाश में भी जुटी हुई थी।