फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   a doctor is Assam arrested for raping colleague on pretext of marriage here you know full story

असम: शादी का झांसा देकर महिला सहकर्मी के साथ डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 29 Jun 2021 08:44 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 29 Jun 2021 08:44 AM IST
सार

असम के डिब्रूगढ़ में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। डॉक्टर पर आरोप है कि उसने अपनी सहकर्मी महिला के साथ दुष्कर्म किया। डॉक्टर पर आरोप है कि शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। 

विज्ञापन
a doctor is Assam arrested for raping colleague on pretext of marriage here you know full story
महिला के साथ दुष्कर्म का मामला - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

असम के डिब्रूगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो शादी जैसे पवित्र बंधन पर कई सवाल खड़े कर सकता है। असम के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर अपनी सहकर्मी के साथ दुष्कर्म किया। सोमवार को डिब्रूगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


ये आरोपी डॉकटर असम मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल यूनिट में एक रजिस्टार के तौर पर काम करता है। महिला की ओर से दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक, डिब्रूगढ़ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डिब्रूगढ़ जिले के एसपी श्वेतांक मिश्रा ने जानकारी दी कि महिला की ओर से शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला भी उसी मेडिकल कॉलेज में काम करती है। श्वेतांक मिश्रा ने कहा कि महिला ने डॉक्टर के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला और डॉक्टर साल 2018 से रिलेशनशिप में थे, लेकिन उनके माता-पिता इसके खिलाफ थे। महिला की ओर से दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया और कहा कि वो शादी नहीं कर सकता। 


डिब्रूगढ़ की एक स्थानीय अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक ही हफ्ते में असम के डिब्रूगढ़ से सामने आया इस तरह का ये दूसरा मामला है। 24 जून को, एक 34 साल के डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया था, क्योंकि उसने अपनी महिला सहकर्मी के साथ दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed